Deepika Padukone : ना रणवीर-ना रणबीर बल्कि इस को-स्टार पर आया था दीपिका पादुकोण का दिल, इंटरव्यू में किया खुलासा

Follow Us
Share on

Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय के बदौलत साबित किया है कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की असली क्वीन हैं। दीपिका पादुकोण की गिनती आज के दौर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अपने करियर में दीपिका पादुकोण का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा, मगर उन्होंने रणवीर सिंह से शादी रचाई। दीपिका रणवीर सिंह से पहले एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर चुकी है। पर क्या आपको मालूम है कि बॉलीवुड की क्वीन को एक हीरो पर रणवीर और रणबीर से भी अधिक क्रश हुआ करता था। सालों पहले खुद एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया था।

New WAP

Deepika Padukone का था पहला क्रश

जैसा कि मालूम है कि दीपिका पादुकोण ने शाहरूख खान के साथ ओम शांति ओम फिल्म से कदम रखा था। यह फिल्म हिट रही थी और इसमें शाहरुख खान के साथ अर्जुन रामपाल ने किरदार निभाया था। उन्हें इसमें नेगेटिव किरदार मिला था। इंटरनेट पर दीपिका पादुकोण का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही है कि अर्जुन रामपाल पर काफी बड़ा क्रश था। उन्होंने कहा कि मैं यह बात हजम नहीं कर पा रही थी कि मेरे साथ अर्जुन ऐसा कर रहे हैं। वे मेरे नजरिए से अब तक के सबसे शानदार लुकिंग मैन है। शूटिंग से अधिक मैं उन्हें बहुत देख रही थी।

यह भी पढ़ें : इस वजह से Ranveer Singh के बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती है Deepika Padukone, खुद बताई वजह

बता दें कि फिल्म ओम शांति ओम सुपर हिट होने के बाद दीपिका के पास फिल्मों की लंबी लाइन लग गई थी। इसके बाद उन्होंने ये जवानी है दीवानी, कॉकटेल, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, बाजीराव मस्तानी, पीकू, छपाक, रामलीला जैसी फिल्मों में दिखीं। हाल ही में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण की पठान फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई है। अब वह एक बार फिर से शाहरुख के साथ ही जवान में नजर आने वाली हैं।

New WAP


Share on