हनीमून पर पैसे खर्च ना करते हुए गरीबों को खाना खिला रहे नयनतारा और विग्नेश, मंदिरों में जाकर कर रहे अनाथों की सेवा

Follow Us
Share on

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा नयनतारा ने हाल ही में जाने-माने कलाकार विग्नेश शिवम के साथ शादी की है। जिसके बाद से ही वे लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है दोनों की शादी से जुड़ी तस्वीरों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। नयनतारा साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेत्री है और अपने अब तक के फिल्मी करियर में काफी सफल रही है।

New WAP

Nayanthara Vignesh Shivan Marriage 2

शादी करने के बाद दोनों पति पत्नी तिरुपति बालाजी दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान की भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया था। लेकिन नयनतारा और विग्नेश की चर्चा इन दिनों अपनी मानव सेवा को लेकर चल रही है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों कलाकार ने शादी के बाद हनीमून पर जाने से इंकार कर दिया और अब मंदिरों में जाकर गरीबों की सेवा कर रहे हैं और उन्हें खाना खिला रहे हैं।

हाल ही में दोनों केरल के चेट्टीकुलंगरा देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे खबरों की माने तो वही यहां लंबे समय तक रुकने वाले हैं इतना ही नहीं से पहले भी वे लगातार मंदिरों का दौरा कर रहे हैं जहां उन्हें गरीबों की सेवा करते हुए भी देखा गया है दोनों की इस सेवा को देखकर उनके चाहने वाले लगातार उनकी तस्वीर और वीडियो को पसंद कर रहे हैं और उन्हें अपने शादीशुदा जिंदगी में ऐसा ही खुशहाल रहने के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

New WAP

बता दें कि विग्नेश और नयनतारा ने शादी के बाद से ही लगातार मानव सेवा की और अपना ध्यान दिया है इतना ही नहीं उन्होंने स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय भोजन पूरे तमिलनाडु में अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में भी खाना भी टाइप किया है। इतना ही नहीं शादी होने के बाद से ही वह लगातार उन स्थानों पर जा रहे हैं। जहां पर मानव सेवा कर सके जब तक वह हजारों अनाथ बच्चों को भोजन करवा चुके हैं। उनकी यही अदाएं फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।


Share on