भारत को T20 World Cup जीताने के लिए MS Dhoni ने कसी कमर, अपने पुराने लुक में लौटे, देखिए Video

Follow Us
Share on

MS Dhoni T20 World Cup : साउथ अफ्रीका के साथ हुई T20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय टीम को टी-20 और वर्ल्ड कप जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी कमर कस ली है। अपने पुराने रूप में नजर आ रहे हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के लिए बड़े फॉर्मेट में काफी लकी साबित हुए हैं।
MS Dhoni Ready for World Cup 2022भारतीय टीम ने साल 2011 के बाद कोई भी बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम नहीं किया हैं। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि इस बार होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी। हाल ही में चली गई सीरीज में भारतीय टीम की ओर से काफी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली है। हालांकि गेंदबाजी अभी भी भारतीय टीम के लिए मुसीबत बनी हुई है।

New WAP

धोनी ने बनाया 11 साल पुराना हेयरस्टाइल 

T20 वर्ल्ड कप से पहले महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें वह जाने-माने बिस्किट ब्रांड ऑडियो के लिए ऐड शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस ऐड में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने हाथ में वर्ल्ड कप के दौरान की तस्वीर लिए हुए हैं, और अपनी हेयर स्टाइल को पहले जैसा बना रहे हैं। धोनी गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही चर्चाओं में बना हुआ है।

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी कई बार भारतीय टीम के साथ एक मेंटर के रूप में नजर आ चुके हैं। ऐसे में इस बार फिर अनुमान लगाया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं, और उनका अनुभव भारतीय टीम को काफी आगे तक ले जा सकता है।

MS Dhoni t20 World Cup 2011

New WAP

धोनी की कप्तानी में साल 2007 में भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था और वही 2011 में वर्ल्ड कप भी भारतीय टीमों के नाम कर चुकी है लेकिन इसके बाद से कोई भी बड़ा फॉर्मेट भारतीय टीम में ही जीत पाई है ऐसे में आप सब की उम्मीद है T20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपनी हेयर स्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहे हैं।


Share on