दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए काम और फिल्मों के चलते आज भी उन्हें बखूबी याद किया जाता है। बता दें कि उनके निधन को 1 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन आज भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार याद किया जाता है अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘काई पो छे’ से करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने तमाम फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म छिछोरे बनाई जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
सुशांत ने पवित्र रिश्ता से बनाई अलग पहचान
सुशांत सिंह राजपूत जिन्होंने एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से अपने करियर की शुरुआत की इस सीरियल के दौरान होने जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे के साथ में देखा गया। बता दें कि पवित्र रिश्ता से सुशांत सिंह राजपूत ने घर-घर में अपनी बड़ी पहचान बनाई लेकिन उन्हें अपने जीवन में और भी पढ़ा करना था। इसलिए उन्होंने छोटे पर्दे को छोड़कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रख दिया। हालांकि उनके लिए फिल्मों में काम करना इतना आसान नहीं रहा लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्मों में अपने कदम रखे।
धोनी की बायोपिक ने बनाया सुपरस्टार
बता दें कि फिल्मों में कदम रखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने तमाम बड़ी फिल्मों में काम किया इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी बायोपिक पर काम किया इस फिल्म ने रातों-रात सुशांत सिंह राजपूत को सुपरस्टार बना दिया। बता दें कि इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया। इतना ही नहीं खुद महेंद्र सिंह धोनी द्वारा भी उनकी जमकर तारीफ की गई।
बहुत कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी खुद सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए काफी ज्यादा इमोशनल हो जाते है। बता दें कि उनके इस दुनिया से अलविदा कह जाने के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी से उनको लेकर चर्चा की गई तो धोनी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि आज भी उन्हें उस किरदार की याद आती है। बता दें कि जब सुशांत सिंह राजपूत धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पर काम कर रहे थे उस दौरान दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और जब से शांति राजपूत का निधन हुआ उसके बाद यह खबर सुनने भी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे।