LPG Cylinder Prices में लगातार हो रही है बड़ी गिरावट, अब सिर्फ इतने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, जानिए क्या है वजह

Photo of author

By Tejasvini Sukla

LPG Cylinder Prices

LPG Cylinder Prices : एक बार फिर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई है। हालांकि इस बार कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। तेल कंपनियों के द्वारा एक बार फिर से गैस सिलेंडर की कीमतों के बारे में जानकारी दी गई है जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों पर गिरावट के बारे में जानकारी दी गई है। 19 किलो वाला गैस सिलेंडर की कीमत में 157 रुपए की कमी आई है।

New WAP

LPG Gas Cylinder के कीमतों में आई जबर्दस्त कमी

इस बड़े बदलाव के बाद अब राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1522.50 रुपए हो गई है।इसके पहले 4 जुलाई को 1780 रुपए तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत पहुंच गए थे। आपको बता दे कि मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹200 की कमी की गई थी। रसोई गैस सिलेंडर के बाद आप कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव हुआ है।

जानीए किस शहर में कितने रुपए हो गए कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

बता दे कि दिल्ली में 1680 रुपए के बास 157 रुपए कम होकर अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1522 हो गया है। कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1802 रुपए की जगह 1636 में मिलेगा। पहले मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1640 रुपए थी जो अब घटकर 1482 रुपए हो गई है। बात अगर चेन्नई की करें तो चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 157 रुपए की कमी के साथ अब 1695 में मिलेगा।

Also Read: आम लोगों के लिए खुशियों की बरसात, गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती, ये रहा नया रेट्स

New WAP

कुछ समय पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आई थी कमी 

पहले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कमी हुई और अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी हुई जिसको देखकर लोगों के चेहरे पर खास खुशी देखने को मिल रही है। आप चाहे तो पेट्रोलियम तेल कंपनियों के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एलपीजी गैस सिलेंडर का ताजा रेट आसानी से चेक कर सकते हैं।

google news follow button