जानिये क्या करती है ज्योतिरादित्य सिन्धिया की बड़ी बहन चित्रांगदा, राजघराने में हुई शादी फिर भी करती है काम

Follow Us
Share on

ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा से ही कई बार चर्चा में रहे है कभी अपने पर्सनल इश्यूज की वजह से तो कभी अपने राजनीतिक कारणों की वजह से पर इस बार हम बात करने जा रहे है ज्योतिरादित्य सिन्धिया की बड़ी बहन चित्रांगदा सिंह की जो उनसे 4 साल बड़ी है। आप सभी जानते ही है कि माधवराव सिंधिया के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजनीति में एंट्री ली थी। वैसे तो सिंधिया राजघराने के कई लोग राजनीति में सक्रिय रहे है।

New WAP

Scindia Family

उनकी माँ विजयाराजे सिंधिया के बाद ही माधवराव सिंधिया ने भी पॉलिटिक्स में प्रवेश किया था। माधवराव की दोनों बहनें यशोधरा राजे और वसुंधरा राजे भी राजनीति में सक्रिय है। माधवराव के दो बच्चे है एक ज्योतिरादित्यऔर दूसरी चित्रांगदा। ज्योतिरादित्य तो पिता की तरह ही राजनीति में अपना मन लगा रहे है लेकिन क्या आप जानते है कि उनकी बहन चित्रांगदा अभी क्या कर रही है।

चित्रागंदा सिंह तो अपने भाई ज्योतिरादित्य से उम्र में 4 साल बड़ी है। उनकी शादी भी हो चुकी हैऔर यहां तक कि उनके 2 बच्चे भी है। चित्रांगदा की पढ़ाई वेल हेल्म्स स्कूल मुम्बई और देहरादून में हुई है। उसके बाद वो दिल्ली में रहने लगी थी।चित्रांगदा की शादी जम्मू कश्मीर के जामवाल घराने के राजकुमार विक्रमादित्य सिंह के साथ 11 दिसंबर 1987 को हुई थी।

New WAP

Chitrangada Raje Singh

शादी होने के बाद से ही चित्रांगदा बहु बनकर कश्मीर रहने चली गयी थी। वो कश्मीर में 2 साल रही जिसके बाद वो अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गयी। तारागढ़ महल जो फिलहाल होटल है उसे उनके पति और उन्होंने ही होटल में तब्दील करवाया था जो हिमाचल प्रदेश के तारागढ़ में स्थित है।

बताया जाता है कि इस महल की मालकिन विक्रमादित्य की दादी थी। जिनके बाद ये महल विक्रमादित्य को मिला और उसके बाद इन्होंने इसे शाही होटल के स्वरूप में ढाल दिया।जिसके बाद चित्रांगदा और विक्रमादित्य दोनो ही इस होटल को संभालते थे। चित्रांगदा ने जबसे शादी की उसके बाद से ही वो अधिकतर अपने फैमिली के बिज़नेस और उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों मे ही उलझी हुई है। विक्रमादित्य सिंह राजनीति में सक्रिय है इसलिए वो अपने पति के चुनाव प्रचार में भी जुटी रहती है।

Chitrangada Raje Singh 1


Share on