बेटी के साथ तिरंगा लेकर सड़क पर निकले Kaaranvir Bohra, सब्जीवालों के साथ यूं मनाया आजादी का जश्न

Follow Us
Share on

Kaaranvir Bohra: इस वर्ष देश आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं। ऐसे में 13 से 15 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इस आजादी के पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करने के लिए देशवासी जमकर तैयारियां कर रहे हैं। ऐसे में इंटरटेनमेंट जगत के कलाकार भी कहां पीछे रहने वाले थे। बता दें कि आज सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर छोटे पर्दे के कलाकारों तक तस्वीरें और वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि किसी ने अपनी कार पर तो किसी ने अपने घर पर तिरंगा फहराया है।

New WAP

karanveer vohar tiranga 1

हाल ही में कुछ तस्वीरें टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार Kaaranvir Bohra की सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से उन पर भी देश भक्ति का रंग कुछ इस तरह चढ़ा है कि वह अपनी बेटी के साथ सड़कों पर तिरंगा लेकर लोगों को बांटते हुए नजर आए इस दौरान की तस्वीरें उनके सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों बाप बेटी सब्जी वाले के पास में तिरंगा लिए खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

karanveer vohar tiranga 3बता दें कि वैसे तो इंटरटेनमेंट दुनिया के कलाकार हर फेस्टिवल और हर त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं लेकिन इस बार पूरे देश में घर-घर तिरंगा अभियान ने लोगों को कुछ अलग ही उत्साह से भर दिया है। जिसका जज्बा सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है ऐसे में अपने पसंदीदा कलाकार को इस तरह से देश भक्ति में डूबता हुआ देख लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, बड़ी बात यह है कि इस दौरान उनकी नन्ही सी बच्ची भी उनके साथ देश भक्ति के रंग में डूबी हुई नजर आई दोनों बाप बेटी तिरंगा फहराते हुए नजर आए हैं।

New WAP

गौरतलब है कि देश इस बार 75 वा स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने वाला है। ऐसे में पहले ही देश में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोग बड़ी मात्रा में भाग लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। आज आप हर घर में तिरंगे को शांत लहराते हुए देख सकते हैं चाहे घर छोटा हो चाहे घर बड़ा हो आज तिरंगा हर घर की शान बन चुका है। हालांकि हर साल देशवासियों को आजादी के जश्न में डूबता हुआ देखा जाता है। लेकिन इस बार आजादी के महोत्सव को कुछ लंबा कर दिया गया है जो कि 3 दिन तक चलने वाला है।

karanveer vohar tiranga 2

करणवीर बोहरा जाने माने कलाकार होने के साथ ही इस बार उन्हें संस्कृति मंत्रालय की और से उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव का सांस्कृतिक एम्बेसडर के रूप में भी चुना गया है। वहीं अब कलाकार अपने फर्ज को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथ में तिरंगा झंडा देख लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं आज कलाकार की लोकप्रियता भी काफी ज्यादा देखने को मिलती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, लोगों ने कमेंट्स में बंदे मातरम लिखा है।


Share on