Maharashtra में सड़क किनारे फेरीवालों की तरह बिके AC, स्थानीय पुलिस ने किया Arrest जानिए क्या है मामला

Follow Us
Share on

महाराष्ट्र में शातिर चोरों के हौंसले बुलंद है। आए दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर महाराष्ट्र पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा किया है। इस वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई है। पुलिस ने AC का खुलासा किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 78 AC बरामद की है।

New WAP

इस मामले को देखने के बाद आपको हैरानी जरूर होगी क्योंकि अक्सर आपने बाजारों में सब्जियां बेचते सुनी और देखी होगी, लेकिन इसी अंदाज में AC बेचते हुए पहली बार देख रहे है। जी हां इसी तरह का मामला महाराष्ट्र के डोंबिवली से सामने आया है, जहां चोर सड़क किनारे खड़े होकर फेरीवालों की तरह आधे से ज्यादा AC बेचते नजर आए है।

airconditionorTheft maharashtra

पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि चोरों ने कल्याण शील रोड स्थित दावड़ी क्षेत्र में रीजेंसी अनंतम हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से AC चुराये है। इस कॉम्प्लेक्स में AC लगाये जा रहे थे जिसमें हर एक फ्लोर पर एक—एक AC लगाये गए थे, लेकिन चोरों ने इसमें डांका डालते हुए गायब कर दिए।

New WAP

इस चोरी का खुलासा 21 अगस्त को हुआ जब सुपरवाइजर ने देखा तो उन्हें 78 AC गायब मिले। इसके बाद सुपरवाइजर ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद मनपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ी। इसके सीसीटीवी भी खंगाले गए। जांच में पता चला की 20 अगस्त को विनोद महतो नाम का युवक आया था। बताया जाता है कि विनोद पहले यहां नौकरी करता था। लेकिन वहां नौकरी छोड़कर घूम रहा था।

Thieves selling air conditioner

पुलिस ने गुत्थी सुलझाने के लिए कई कॉल डिटेल खंगाले। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रहमान खान और दीपक बंसोडे को दबोचा है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी एक कॉल सेंटर में ड्राइवर का काम करते है। इन दोनों आरोपियों के बाद विनोद महतो, सलीम राशिद और आदिल कपूर को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू की। जिसमें इन्होंने सारा गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 20 AC बरामद की है। आरोपियों के पास से बरामद AC की कीमत करीब 5.80 हजार रुपये बताई जा रही है।

इसी के साथ ही पुलिस ने इन आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपये और 2 कारे जब्त की है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में एक बिहार और दूसरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। वहीं बाकी सभी आरोपी मुंबई के बताये जा रहे है। बहरहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।


Share on