G20 Summit 2023 : G20 के दौरान अगर आपको आना है दिल्ली तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना बढ़ जाएगी आपकी परेशानी

Follow Us
Share on

G20 Summit 2023 : 8 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में G20 होने वाला है। इस वजह से व्यस्तता काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। दिल्ली में इस दौरान आपको कड़ी सिक्योरिटी देखने को मिलेगी। आपको अगर दिल्ली आना है या दिल्ली से कहीं बाहर जाना है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है इसलिए जरूरी है कि दिल्ली आने से पहले आपको सही रूट का ज्ञान हो। तो क्या आप जानते हैं G20 Summit 2023 के दौरान आपको अगर फ्लाइट पकड़ना हो मेट्रो से जाना हो या ट्रेन पकड़ना हो तो आपको क्या करना होगा।

New WAP

G20 Summit 2023 के दौरान बंद रहेगी यह सभी चीज

समिट के कारण 9 से 10 सितंबर को नई दिल्ली जून में जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी सभी चीज बंद रहेगी। इस दौरान राजधानी में ना ही तो कोई सामान्य बाजार लगेगा और ना ही ऑटो रिक्शा और प्राइवेट टैक्सी चलेगी। यहां तक की जिस जोन में यह मीटिंग होने वाला है वहां स्कूल कॉलेज और ऑफिस भी बंद रहेंगे।

क्या इस दौरान बंद रहेगा मेट्रो?

दिल्ली पुलिस की माने तो सभी मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री एक्जिस्ट होता रहेगा। इसके साथी अधिकारियों का कहना है कि 39 संदिग्ध METRO Stations पर एंट्री और एक्जिस्ट कुछ देर के लिए बंद किया जा सकता है। लेकिन प्रगति मैदान के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से 9 से 10 सितंबर को बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें : 12000 खर्च करने पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया दे रहा है करोड़ों रुपए जीतने का अवसर, जानिए क्या है SMS की सच्चाई

New WAP

जानिए कैसे जा सकते हैं आप एयरपोर्ट

कई बार ऐसा होता है कि हमें जल्दी बाजी में एयरपोर्ट जाना होता है और ऐसे में अगर जी-20 जैसा बड़ा सम्मेलन हो रहा हो तो परेशानी बढ़ना लाजमी सी बात है। दिल्ली पुलिस का कहना है आप अगर एयरपोर्ट जाना चाहते हैं और समय से पहुंचाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पकड़ ले। यह सीधे आपको एयरपोर्ट तक पहुंचा देगी। सड़क मार्ग से आप अगर एयरपोर्ट जाएंगे तो हो सकता है रूट डायवर्जेंट की वजह से आपको परेशान होना पड़े।


Share on