प्यार में गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो बन गया ‘बेवफा चाय वाला’, चाय की चुस्कियां लेते नजर आते है लोग

Follow Us
Share on

हम बात कर रहे है प्यार की जिसकी कोई उम्र नही होती है। कभी भी किसी के लिए भी दिल धड़कने लगता हैं। यूं तो प्यार के कई नाम होते हैं। कोई इसे इश्क कहता है तो कोई मोहब्बत, किसी के लिए इबादत होती है तो किसी के लिए उसकी पूरी दुनिया होती हैं। प्यार का इजहार करते समय इंसान को अपनी एक अलग ही दुनिया नजर आने लगती हैं। प्यार खुशियां तो देता ही है लेकिन दर्द भी। जब जिंदगी में पहली बार किसी से प्यार होता तो उस समय सबसे ज्यादा खुशी होती है और वो पल यादगार बन जाता है जिन्हें लाइफ टाइम नही भूल सकते हैं। लेकिन वही प्यार जब अपने पास नही होता तो टूटने का, बिखरने का, दुःखी होने का और दर्द होने का एहसास होता हैं।

New WAP

Mangal Singh Dhodra Mohar

प्यार किसी के लिए शायर बन जाता है तो कभी ठंडी हवा का झोंका बन जाता है। कभी बारिश में भीगी हुई नरम घास बन जाता है तो कभी चाय की गरम प्याली बन जाता हैं। प्यार को परिभाषित करना इतना आसान नही, जितना लोग समझते हैं। प्यार तो कभी भी किसी से हो जाता है लेकिन उस प्यार को समझ पाना काफी मुश्किल होता हैं। खासतौर पर तब, जब वो पहला प्यार हो। पहली बार किसी से नजर मिली हो। पहली बार किसी के लिए दिल जोरों से धड़का हो।

प्यार वो हैं जिसके बिना दुनिया सुनी-सुनी सी लगती हैं। प्यार का इजहार सब कर लेते है। उम्र भर साथ निभाने तक का वादा कर लेते है लेकिन जब निभाने की बारी आती तो लोग उस सातजनम के वादे को पल भर में तोड़ कर चले जाते हैं। ये वही लोग होते है जो एक समय प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। बहुत मासूम होता है ये प्यार। जिसकी खुशबू उम्रभर इंसान की यादों में महक उठती हैं।

New WAP

Mangal Singh Dhodra Mohar 1

हर रोज नए-नए केस आपके सामने आते है जिसमें से कुछ केस ऐसे होते है जो प्यार की तड़प में अपनी जान गवां देते हैं। प्यार में धोखा मिलने के बाद लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते है और आत्महत्या कर लेते हैं। अक्सर प्यार में धोखा खाने के बाद युवा गलत कदम उठा लेते हैं। आपने बेवफा सनम, बेवफा मोहब्बत व बेवफा आशिक तो सुना ही होगा लेकिन कभी बेवफा चाय वाले के बारे में सुना नही ना तो हम आपको बताते हैं। जहां एक युवक ने प्यार में धोखा खाने के बाद बिजनेस शुरू कर लिया और उसका नाम रखा ‘बेवफा चाय वाला’।

दरअसल बेतुल के ढोढरा मोहर गांव (Dhodra Mohar Village) में रहने वाला आदिवासी युवक मंगल सिंह (Mangal Singh) गांव की एक लड़की से बेपनाह प्यार करता था। लड़की भी उससे प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन कहते है होनी को कोई नही टाल सकता हैं। कुछ समय बीतने के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो जाता है और लड़की की शादी दूसरी जगह हो जाती हैं।

Mangal Singh Dhodra Mohar 2

मंगल सिंह ने बताया कि ब्रेकअप होने के बाद में काफी टूट चुका था। मानसिक तौर से अस्वस्थ हो चुका था। लेकिन जैसे तैसे खुद को संभाला। फिर बिजनेस करने का आइडिया बना लिया। इसके बाद रेलवे क्रॉसिंग के पास चाय की दुकान खोल ली। मैने अपने प्यार को हमेशा याद रखने के लिए दुकान का नाम रखा ‘बेवफा चाय वाला’। अब बेवफा चायवाला स्पेशल चाय कार्नर लोगों के लिए काफी ज्यादा क्रेज़ बनता जा रहा हैं। लोग यहां चाय की चुस्की लेने के साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं।


Share on