Fine on Paytm Bank : पेटीएम पेमेंट बैंक पर RBI ने लिया कड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग पर लगाया 5.49 करोड़ का जुर्माना

Follow Us
Share on

Fine on Paytm Bank : पेटीएम पेमेंट बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय खुफिया इकाई ने मनी लांड्रिंग के मामले में पेटीएम पेमेंट बैंक पर 5.49 करोड रुपए का जुर्माना लगा दिया है। इसके पहले से ही रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर कई तरह के बैन लगा दिया है। लेकिन अब जुर्माना लगाए जाने के बाद एक बार फिर से पेटीएम पेमेंट बैंक की मुश्किलें बढ़ रही है।

New WAP

जानिए क्या है पूरा मामला

वित्त मंत्रालय का कहना है कि ऑनलाइन गैंबलिंग को ऑर्गेनाइज करने के साथ ही सर्विस प्रोवाइड करने सहित कई अवैध काम के लिए कुछ संस्थाओं ने पेटीएम पेमेंट बैंक (Fine on Paytm Bank) के द्वारा ट्रांजैक्शन किया है। अब इस पर समीक्षा शुरू की गई है और पेटीएम पेमेंट बैंक पर यह बड़ा जुर्माना लगाया गया है।

जमाने को लेकर पेटीएम पेमेंट बैंक के प्रवक्ता ने जानकारी दिया है कि “यह जुर्माना एक बिजनेस सेगमेंट के मामले से संबंधित है जिसे 2 साल पहले बंद कर दिया गया था। इसके बाद हमने अपनी मॉनिटरिंग सिस्टम और रिपोर्टिंग मेकैनिज्म को मजबूत बनाया है।

जानिए बैंकों ने क्या दी है जानकारी

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नियमों का पालन नहीं करने की वजह से कई तरह के बैन लगा दिए हैं। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च के बाद ग्राहक खाते वॉलेट फास्ट टैग और अन्य जमा और टॉप अप स्वीकार करने से रोक लगा दिया है। अभी कुछ समय पहले ही पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था।

New WAP

Also Read : बैंक कर्मचारियों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी, अब सप्ताह में मात्र 5 दिन होगा बैंकों में कार्य!

NHAI के द्वारा फास्टटैग के लिए बैंकों के लिस्ट जारी की गई जिसमें पेटीएम का नाम शामिल नहीं है। अब देखना होगा कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया का पेटीएम को लेकर अगला क्या कम होता है। पेटीएम पेमेंट बैंक के बंद होने से लोगों को काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।


Share on