30.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023
spot_img

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन से सदमे में आए फैंस, हजारों की संख्या में अंतिम दर्शन करने पहुंचे

शुक्रवार को कन्नड़ कलाकार पुनीत राजकुमार को काफी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी स्थिति काफी ज्यादा नाजुक बनी हुई थी क्योंकि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, उन्होंने 46 साल की छोटी उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पुनीत राजकुमार अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं और लोगों के बीच में उनकी अच्छी लोकप्रियता थी।

New WAP

Puneeth Rajkumar Body 4

पुनीत राजकुमार की हालत के बारे में जानकारी मिलने के बाद ही इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार अस्पताल उनको देखने के लिए पहुंचे इतना ही नहीं कई राजनीतिक पार्टी के लोग भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि उन्हें फैंस अप्पु के नाम से भी बुलाते थे। उनके परिवार की बात करें तो वे जाने माने लेजेंड कलाकार राजकुमार और Parvathamma के बेटे थे। कलाकार अपने अब तक के करियर में 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिनमें उनकी अदाकारी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई।

Puneeth Rajkumar Body 1

New WAP

उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कन्नड़ फिल्मी दुनिया में अपने कदम रखें और अपने पिता की तरह खूब नाम कमाया। बता दें कि उनके इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद से ही अब कन्नड इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। इतना ही नहीं उनके फैंस इतने ज्यादा दीवाने थे कि उनके निधन के बाद 144 धारा लगाना पड़ा।

Puneeth Rajkumar Body 2

वहीं अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक और उनके अंतिम दर्शन करने हजारों की संख्या में फैंस पहुंच रहे हैं। लेकिन अब खबर यह भी आ रही है कि पुनीत के निधन की खबरों को सुन 2 फैंस को अटैक आ चुका है। इतना ही नहीं एक ने तो अपनी जीवन लीला समाप्त करली है। मृतक की पहचान मुनियप्पाकी के रूप में हुई है। जो कलाकार का बहुत बड़ा फैन था। बहुत से लोग उनके निधन के बाद बुरी स्तिथि में है।

Puneeth Rajkumar Body 3

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles