G20 summit 2023 : क्या आपको पता है जी-20 समिट में कितना आ रहा है खर्च? जानीए जी 20 के बारे में कुछ जरूरी बातें

Photo of author

By Tejasvini Sukla

G20 summit expenses

G20 summit 2023 : इस समय देश में g20 समिट हो रहा है और इसमें तमाम नेताओं ने शिरकत किया है। देश की राजधानी दिल्ली में 9 से लेकर 10 सितंबर यानी कि आज तक की-20 समिट का आयोजन चलेगा। देश के 29 देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसमें शामिल होने के लिए भारत आए हैं और इस शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मोदी सरकार ने सभी प्रयास किया है।

New WAP

G20 summit 2023 के लिए करोड़ों रुपए किया गया है खर्च

इस शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए काफी पैसे भी खर्च किए गए हैं।बीबीसी के द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट के अनुसार इस जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 10 करोड डालर से भी ज्यादा पैसे खर्च हुए हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह भी है कि अभी तक देश में इतनी बड़ी आयोजन को नहीं किया गया है।

18 बार शिखर सम्मेलन का हुआ आयोजन

सूत्रों के द्वारा मिली एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक जितने भी जी-20 का आयोजन हुआ है उनमें से भारत में होने वाला g20 शिखर सम्मेलन सबसे बेहतर है। अभी तक इतिहास में 18 बार जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ है और पिछली बार इस शिखर सम्मेलन का आयोजन बाली में किया गया था और 2024 में यह ब्राजील में होना है।

Also Read: भारत का दामाद कहे जाने पर कैसा महसूस करते है ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, PM ने पहली बार बताई दिल की बात

New WAP

जानिए क्यों खास होता है जी-20 सम्मेलन

G20 सम्मेलन में शामिल देशों की आर्थिक हैसियत का अंदाजा आप इस बात से ही आसानी से लगा सकते हैं कि अगर इसके 20 सदस्यों को दुनिया से हटा दिया जाए तो पूरी दुनिया कंगाल हो जाएगी। G20 के 20 देश अकेले पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में 85 फ़ीसदी का योगदान देते हैं। वहीं वैश्विक बाजार में जी-20 देश का योगदान 75 फ़ीसदी तक है।

google news follow button

Leave a Comment