CNG Price Hike : सीएनजी की कीमत में चौथी बार हुई बढ़ोतरी, फिर लगेगा बड़े हुए भाड़े का झटका, जाने क्या है बढ़ा हुआ रेट

Follow Us
Share on

CNG Price Hike : महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और पेट्रोल डीजल के साथ-साथ कई चीजों के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। आपको बता दे कि दिल्ली में सीएनजी का रेट बढ़ गया है।

New WAP

चौथी बार CNG Price Hike

आज 14 दिसंबर 2023 को सुबह 6:00 से सीएनजी का नया रेट लागू कर दिया गया। आपको बता दे की साल 2023 में सीएनजी का चार बार रेट बढ़ा है। सीएनजी की बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों की परेशानियां भी काफी ज्यादा बढ़ने लगी है।

दिल्ली के करीब नोएडा में सीएनजी के नए रेट 82.20 रुपए प्रति किलोग्राम और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपए प्रति किलोग्राम है। आज फिर से सीएनजी के रेट में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है।

गाजियाबाद में सीएनजी के नए रेट में 81.20 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है वहीं गुरुग्राम में 83.62 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। अगस्त में भी इसके दाम बढ़ाए गए थे जो 1 साल में दूसरी बार कीमतों में इजाफा हो गया है।

New WAP

यह भी पढ़ें : UIDAI ने फ्री Aadhar Card अपडेट की बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक करवा सकते हैं अपडेट

23 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमत बढ़ गई थी। महंगी सीएनजी से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने जुलाई में सीएनजी की कीमत तय करने के लिए मानको बदलाव किया था।


Share on