Aadhaar Free Update : UIDAI ने फ्री Aadhar Card अपडेट की बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक करवा सकते हैं अपडेट

Follow Us
Share on

Aadhaar Free Update : आप अगर फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए डेडलाइन बढ़ा दिया गया है। UIDAI नहीं सूचना देते हुए कहा कि फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाने की तारीख 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई है।

New WAP

जानिए क्या है Aadhaar Free Update नया नियम

फ्री आधार कार्ड अपडेट करवाने की तारीख 15 दिसंबर तक सरकार ने दिया था जिसे 3 महीने बढ़कर 14 मार्च 2024 तक कर दिया गया है। अब आप माय आधार पोर्टल के माध्यम से फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं, हालांकि आप अगर आधार कार्ड केंद्र जाएंगे तो आपको ₹50 देने होंगे।

जानी आधार कार्ड में क्या-क्या होगा अपडेट

आप अगर सोच रहे हैं कि माय आधार पोर्टल के माध्यम से अपने आधार कार्ड में क्या-क्या अपडेट किया जा सकता है तो आपको बता दे की फ्री में आप अपना डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं और अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। बायोमैट्रिक अपडेट करने के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा।

जानीए आधार कार्ड अपडेट करने का प्रोसेस
  • सबसे पहले आप https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद Document Update के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको What To Submit सेक्शन दिखाई देगा। आप इसपर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप ये देख पाएंगे की आप किन डॉक्युमेंट्स को सब्मिट कर सकते हैं।
  • इसके बाद अब नीचे Click to Submit पर जाएं।
  • इसके बाद आप अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड और OTP डाल कर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद ‘Document Update’ पर क्लिक करें।
  • फिर आपको अपनी डिटेल्स को वेरिफाई कर हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से पहचान प्रमाण और पता प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आप अपने एड्रेस की कॉपी को स्कैन कर सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके पास 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जेनरेट हो जाएगा।

Share on