बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह की तारीफ में कहा कुछ ऐसा, सुशांत के वकील ने कहा आपका शुक्रिया

Follow Us
Share on

बॉलीवुड: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले को 6 महीने से ज्यादा समय हो चुका है और यह मामला अभी भी सीबीआई के पास है। वहीं गुरुवार यानी आज हुई। मुंबई कोर्ट में सुशांत की बहनों पर दर्ज हुए मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी यह माना कि सुशांत एक सरल और अच्छे इंसान थे।

New WAP

दरअसल, सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति शिंदे ने कहा, ”मामला कुछ भी हो…. सुशांत सिंह राजपूत का चेहरा देखकर कोई भी यह कह सकता था कि वह मासूम और सीधे… और अच्छे मनुष्य थे।” उन्होंने कहा, ”उन्हें खासकर एम. एस. धोनी फिल्म में सभी ने पसंद किया।

बात दें कि रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत की दोनों बहनों प्रियंका सिंह एवं मीतू सिंह और दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ 7 सितंबर को बांद्रा मुंबई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। रिया ने अपनी शिकायत में दावा किया कि इन लोगों ने साजिश रची और एक सरकारी अस्पताल के पर्चे पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का झूठा परामर्श लिया और उसकी खुराक एवं मात्रा संबंधी सलाह लिए बिना अभिनेता को दवा दी।

गौरतलब है कि सुशांत 14 जून, 2020 को मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए। इस केस को सीबीआई को सौप दिया गया था। जोकि अभी जांच में हैं।

New WAP


Share on