Bharti Singh: अपनी पहली जन्माष्टमी पर “लड्डू गोपाल” बना भारती का बेटा गोला, इंटरनेट पर क्यूट वीडियो हुआ वायरल

Follow Us
Share on

Bharti Singh: कॉमेडी किंग भारती सिंह आज अपने हर अंदाज के लिए पहचानी जाती है। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है। आज मनोरंजन जगत में उनका एक अलग ही मुकाम है। अपनी कॉमेडी के दम पर लोगों के बीच बड़ी पहचान बनाई है। लेकिन भारती जब से मां बनी है। उसके बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं।
Bharti Singh Son Gola Lakshaभारती सिंह आए दिन अपने बेटे से जुड़ी तस्वीर और वीडियो को साझा करना पसंद करती हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम भी लक्ष्य रखा है। लेकिन इसके बाद भी वे उसे गोला कहती हैं। ऐसे अब जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने एक बार फिर अपने बेटे को बाल गोपाल के जैसा तैयार किया है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

New WAP


जिसमें देख सकते है कि उन्होंने अपने बेटे गोला को गोपाल की तरह तैयार किया है। वीडियो में गोला और हर्ष दोनो नजर आ रहे हैं। हर्ष अपने बेटे को प्यार करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान गोला ने येल्लो ड्रेस पहनी है माथे पर मोर का पंख भी दिख रहा है और अपने पिता के साथ मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी भारती अपने बेटे को इस तरह से तैयार कर चुकी हैं। उन्होंने अपने बेटे को अभी से है काफी ज्यादा पॉपुलर कर दिया है। आज गोला सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। भारती यूट्यूब पर भी ब्लॉग के माध्यम से अपने चाहने वालों के बीच बनी रहती हैं। गोला को अभी से ही लोगों का बहुत प्यार मिलता है।


Share on