Bank Holidays November : नवंबर के महीने में बैंकों में होने वाली है लंबी छुट्टियां,फटाफट निपटा लें जरूरी काम,देखें लिस्ट

Photo of author

By Jyoti Mishra

Bank Holidays November 2023

Bank Holidays November : कई बार ऐसा होता है कि हम बैंक में जाते हैं और बैंकों में छुट्टियां रहती है। ऐसे में हमारी परेशानियां बढ़ने लगती है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा नवंबर के महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है।

New WAP

जारी की गई लिस्ट के अनुसार कई त्योहारों और नियमित वीकेंड छुट्टियों के वजह से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक नवंबर के महीने में 15 दिन बंद रहेंगे। हालांकि छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम ट्रांजैक्शन के जरिए अपना काम कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के निर्देश के अनुसार पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर के दोनों बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

Also Read : जानिए क्या होता है UPI reversing? गलती से भेजे गए पैसे को वापस पाने के नहीं जोड़ने पड़ेंगे हाथ-पांव

तो आईए जानते हैं Bank Holidays November की लिस्ट

  • 1 नवंबर (बुधवार) – कन्नड़ राज्योत्सव/करवा चौथ – कर्नाटक, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
  • 5 नवंबर – रविवार
  • 10 नवंबर (शुक्रवार) – वांगला फेस्टिवल – मेघालय में बैंक बंद।
  • 11 नवंबर – दूसरा शनिवार
  • 12 नवंबर (रविवार) – दिपावली के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 नवंबर (सोमवार) – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली – त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद।
  • 14 नवंबर (मंगलवार) – दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम सावंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम में बैंक बंद।
  • 15 नवंबर (बुधवार) – भाईदूज/ चित्रगुप्त जयंती/ लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/ निंगोल चक्कौबा/ भ्रातृद्वितीया – सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
  • 19 नवंबर – रविवार
  • 20 नवंबर (सोमवार) – छठ (सुबह का अर्घ्य) बिहार में बैंक बंद।
  • 23 नवंबर (मंगलवार) – सेंग कुत्सनेम/ईगास, बग्वाल उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद।
  • 25 नवंबर – चौथा शनिवार।
  • 26 नवंबर – रविवार
  • 27 नवंबर (सोमवार) – गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा – त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली में बैंक बंद हैं। , बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश।

google news follow button

New WAP