Ankita Lokhande ने चोरी-छुपे सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

Follow Us
Share on

Ankita Lokhande Sushant Singh Rajput : टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में भी अपने अभिनय से सबको दीवाना बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे 3 वर्ष हो गए हैं। सुशांत के इस तरह चले जाने से उनके फैंस और परिवार आज भी उन्हें नम आंखों से याद करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में बखेड़ा खड़ा हो गया था। काफी समय तक सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनका परिवार उनके न्याय की गुहार लगाते रहे लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर अंकिता लोखंडे ने भी सभी से छुपकर उन्हें याद किया।

New WAP

अंकिता न चोरी छुपे किया सुशांत को याद

अंकिता लोखंडे के पेट डॉग स्कॉच के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत के चार वीडियो शेयर किए गए हैं। पहले वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अवार्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं तो वही दूसरे वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत का हरे कृष्णा वायरल वीडियो है। बाद के तीन वीडियो में एडिट करके सुशांत को याद करते हुए वीडियो बनाए गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से सुशांत को लेकर कोई भी पोस्ट नहीं किया है।

आप सभी को बता दें कि 14 जून 2020 से ही सुशांत का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। आज भी उनके फैंस उन्हें न्याय की आस लगाए ट्वीट करते रहते हैं तो वहीं कुछ फैंस पुराने वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद करते हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन की कई हस्तियों ने सुशांत को श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी सुशांत सिंह की याद में पोस्ट शेयर किया है। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके साथ फिल्मों में काम कर चुकी कृति सेनन ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए पोस्ट किया है।


Share on