पत्नी स्नेहा के जन्मदिन पर गोल्डन टेंपल पहुंचे Allu Arjun, लाइन में लगकर किए दर्शन, फैंस बोले आप जैसा कोई नहीं

Follow Us
Share on

Allu Arjun at Golden Temple: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अल्लू अर्जुन अपनी अदाकारी के चलते लोगों के बीच में हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। बता दें कि अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके अल्लू अर्जुन ने बड़ी लोकप्रियता पुष्पा से हासिल की है। जिसमें उनका पुष्पा वाला अवतार लोगों को काफी ज्यादा आया है। अल्लू अर्जुन की बात की जाए तो उनकी गिनती साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है।
Allu Arjun Golden Templeआज दौलत और शोहरत दोनों ही मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। कलाकार जितने अपने करियर रोड फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। उससे कहीं ज्यादा अपने व्यवहार के लिए भी उन्हें जाना जाता है। अल्लू अर्जुन काफी सिंपल इंसान हैं और हर स्थिति के अनुसार डील करना पसंद है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी की स्नेहा रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर गोल्डन टेंपल अमृतसर पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी बेटी भी नजर आ रही है। लेकिन बड़ी बात यह है कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर दर्शन किए हैं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस उनकी काफी तारीफें कर रहे हैं।

जरूर पढ़ें :


Share on