रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बंधन में बंध चुके हो लेकिन आज भी उनके लव स्टोरी के चर्चे खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। 5 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को पंजाबी रीति रिवाज से परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की शादी के बाद से ही दोनों कलाकार बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी बन चुकी है। फिलहाल तो दोनों माता-पिता बनने को लेकर भी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशन के दौरान भी एक दूसरे से काफी ज्यादा मिलाजुला करते थे। इतना ही नहीं आलिया भट्ट का रणबीर कपूर के घर आना जाना भी था। उनकी मां नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर से भी आलिया भट्ट की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती थी। आलिया ने खुद इस बात का जिक्र किया है कि जब उनके ससुर और बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार ऋषि कपूर बीमार थे उस समय उन्होंने उनकी जमकर सेवा की है।
बता दें कि शादी के दौरान भी नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को लेकर काफी अफसोस जाहिर किया था और बेवकूफ भावुक भी हो गई थी उन्होंने बताया था कि अपने बेटे की शादी के लिए उनके काफी ज्यादा अरमान थे। लेकिन उन्होंने पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया आपको बता दें कि रणबीर कपूर आज भी अपने पिता की निशानी घड़ी को अपने साथ में रखते हैं। शादी के दौरान भी उन्होंने अपने पिता की घड़ी को पहन रखा था।
View this post on Instagram
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर से आलिया भट्ट और उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे गए ऐसे में उनसे यह भी पूछा गया कि उन्होंने कभी अपने पिता से आलिया से शादी करने को लेकर चर्चाएं की थी। इसका जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने और आलिया ने उनके पिता की बीमारी के दौरान खूब सेवा की है उस समय उनके पिता ही उनसे कहा करते थे। समय बर्बाद मत करो और आलिया से शादी कर लो।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर काफी लंबे समय तक बीमार रहे थे और उन्हें इस दौरान न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर अक्सर रणबीर और आलिया दोनों साथ मिलकर उनकी सेवा किया करते थे। दौरान ऋषि कपूर दोनों के रिश्ते के बारे में काफी अच्छे से जानते थे और अक्सर वे बेटे को शादी के लिए कहा करते थे। रणबीर कपूर की अपने पिता के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। वे भी अपने पिता को खूब याद करते हैं। काम की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं।