Alia Bhatt Relation: 15 साल की उम्र से ही आलिया बनाने लगी थी लड़कों से संबंध, खुद कहा – 10 वी क्लास के बॉयफ्रेंड ने 2 सालों तक…

Follow Us
Share on

Alia Bhatt Relation: बी टाउन की जानी-मानी अदाकारा आलिया भट्ट शादी के बाद से ही लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है। बता दें कि उन्होंने अप्रैल में ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ में शादी की है दोनों की जोड़ी पिछले 4 सालों से लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई थी। लंबे इंतजार के बाद परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली। वहीं शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर कपूर खानदान को खुशियों से भर दिया है।

New WAP

Ranbir-Alia-Marriage-Pics-3

बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती के साथ अपनी दमदार अदाकारी के लिए भी पहचानी जाती है। आलिया अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। बता दें कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012 से अपने कदम बॉलीवुड इंडस्ट्री में रखे थे। जिसके बाद से ही वे अपनी दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतती हुई नजर आती हैं। लेकिन आज हम आपको आलिया के पुराने जीवन में लेकर जाने वाले हैं। जहां उनकी स्कूल की यादें भी जुड़ी हुई हैं।
Alia Bhatt Short Dress 1गौरतलब है कि आलिया ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रख दिया था। जिसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेत्रियों में उनका नाम शामिल है। लेकिन एक बार आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के प्रमोशन के दौरान अपने जीवन से जुड़े ऐसे राज करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बताया था। जिसको जानकर सभी हैरान रह गए थे।


दरअसल, आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की पूरी जानकारी के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सभी के साथ में साझा करते हुए सभी चौका दिया था। उन्होंने इस दौरान बताया था। उन्हें उनका पहला प्यार अपने स्कूल के समय ही मिल गया था। करण जौहर के शो में उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था कि जब वे क्लास 6 में थी। जब उनको एक लड़का काफी ज्यादा पसंद आ गया था। इतना ही नहीं उन्होंने क्लास 10वीं में आकर एक लड़के के साथ 2 साल का रिश्ता बना लिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने करण जौहर के शो में किया था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Karan Johar Alia Bhatt 4आलिया ने बताया कि दोनों का प्यार काफी गहरा था। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकार आज शादीशुदा जिंदगी के बाद भी अपनी पुरानी लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इनमें ही आलिया भट्ट भी शामिल है। हालांकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली हो लेकिन उनकी पुरानी लव स्टोरी आज भी चर्चाओं में रहती है। काम की बात की जाए तो आलिया भट्ट जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म डार्लिंग और ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। इस फिल्म में आलिया रणबीर कपूर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।


Share on