बॉलीवुड में ये अभिनेत्री रही सुपरहिट, लेकिन अंत हुआ उतना ही डरावना और रहस्यमयी!

Follow Us
Share on

हिंदी सिनेमा में 70 के दशक से आज तक कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। कई आज भी बजूद में हैं। तो कई ने अपनी छोटी सी उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन इन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया जो आज भी हिट है। लोग आज भी इन अभिनेत्रियों की फिल्म देखना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो 80 और 90 के दशक में लाखों लोगों का अपनी अदाकारी से दिल जीतने वाली अदाकाराओं ने अचानक इस दुनिया को क्यों अलविदा कह दिया।

New WAP

इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई बड़ी अदाकारा आती है। लेकिन आज हम इसमें से कुछ की जानकारी से आपको रूबरू करवाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन अभिनेत्रियों के इस तरह चले जाने का राज आज तक किसी के सामने नहीं आ पाया है। तो जानते हैं इनके बारे में।

परवीन बाबी

parveen babi

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा परवीन बॉबी को आज कौन नहीं जानता। परवीन ने 70-80 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी अलग ही पहचान बना ली थी। उन्होंने बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। उनके काम करने का तरीका सबसे अलग था। परवीन के बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से ही फिल्मों की हवो हवा की बदल गई थी। लेकिन परवीन का फिल्मी करियर जितना अच्छा रहा, उनका अंतिम समय उतना ही डरावना।

अभिनेत्री के जीवन में ऐसा समय आया जब उन्हें स्तिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि यह एक तरह की मानसिक बीमारी थीं जिसने उनसे उनका करियर और रिश्ता सबकुछ छीन लिया था। और साल 2005 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

New WAP

दिव्या भारती

Divya Bharti

अपनी छोटी सी उम्र में ही बॉलीवुड के साथ लोगों का दिल जितने वाली अदाकारा दिव्या भारती जिस स्थिति में इस दुनिया को छोड़ गई। वह आज भी लोगों के लिए किसी राज से कम नहीं है। बता दें कि दिव्या भारती का 5 अप्रैल 1993 को मुंबई के वर्सोवा में एक हादसे के दौरान उनका निधन हो गया। अभिनेत्री ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया। दिव्या भारती ने अपने छोटे से करियर में लोगों को अपनी अदाकारी का दीवाना बना दिया था।

लोग उनकी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों के हाउसफुल हो जाया करते थे। दिव्या भारती ने छोटी उम्र में ही साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। लेकिन शादी के 11 महीने के बाद ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।


Share on