Dhoni Viral Video : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैन भारत में ही नहीं पूरे विश्व में मौजूद है। यही वजह है कि माही जहां भी जाते हैं उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट कैरियर में भारतीय टीम के लिए बहुत ही अहम किरदार निभाया है। माही की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई नए आयाम बनाए हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में आज भी उनकी अहम भूमिका बनी हुई है।
एयर होस्टेस संग धोनी का वीडियो वायरल
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव रहते हैं लेकिन उनके वीडियो इंटरनेट की दुनिया में वायरल होते रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ हवाई जहाज में सफर कर रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हवाई जहाज में एयर होस्टेस धोनी की सीट पर आती है और उन्हें एक प्लेट में गिफ्ट देती है। एयर होस्टेस द्वारा दिए गए इस तोहफे को देखते ही धोनी मुस्कुरा देते हैं। एयर होस्टेस गिफ्ट के रूप में चॉकलेट लेकर आती है जिसमें से धोनी सिर्फ एक चॉकलेट उठाते हैं और अपने पास रख लेते हैं। धोनी एयर होस्टेस से कुछ बातचीत करते हैं उसके बाद एयर होस्टेस चली जाती है।
The way he winks his eyes 🥺
Also the way she is acting kittenish while having is wife right next to him 🥰What a video @msdhoni 🤩 pic.twitter.com/SkrhQeZnDE
— LEO (@BoyOfMasses) June 25, 2023
महेंद्र सिंह धोनी और हवाई जहाज की एयर होस्टेस का यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और माही के फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो देखकर यह पता चलता है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ किसी वेकेशन पर निकल पड़े हैं। आप सभी ने महेंद्र सिंह धोनी को IPL2023 के फाइनल मुकाबले पर मैदान पर देखा था। माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में चेन्नई में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की थी।