Mahindra Thar 5 Door Launch Date : महिंद्रा थार (Mahindra Thar) भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑफ रोड एसयूवी (Off Road SUV) है इसकी भारतीय बाजार में विश्वसनीयता बेजोड़ है। अभी मार्केट में महिंद्रा थार का 3 डोर मॉडल ही बेचा जाता है लेकिन कुछ समय पहले मारुति सुजुकी ने 5 डोर जिम्नी को लॉन्च किया है। अगर आप भी महिंद्रा थार 5 डोर वैरीअंट का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि महिंद्रा ने मारुति जिम्नी (Maruti Jimny) को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर ली है।
थार 5 डोर इस दिन होगी लांच
यह भी पढ़ें : Jimny vs Thar vs Gurkha SUV Camparison : कौन सी है Off Road के लिए बेहतर विकल्प खुद तय कर ले
महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door) को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर कई बार देखा गया है लेकिन अभी तक इसके लांच की अधिकारी घोषणा कंपनी की तरफ से नहीं हुई थी। महिंद्रा ने आज इस बात की घोषणा की है कि वह थार 5 डोर वैरीअंट का ग्लोबल डेब्यु साउथ अफ्रीका में एक इवेंट के दौरान करेगी। अक्सर महिंद्रा अपने मॉडल को लॉन्च 15 अगस्त के दिन करता आया है इस बार भी 5 डोर थार को 15 अगस्त के दिन कंपनी लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले महिंद्रा XUV700 का वर्ल्ड प्रीमियर 15 अगस्त 2022 के दिन यूके में कर चुका है।
थार 5 डोर पॉवरट्रेन
यह भी पढ़ें : अब एक ही गाड़ी में ले Scorpio और Thar का मजा, आ रही है Mahindra Baaz, फीचर्स भी है एडवांस
थार 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door) मॉडल का पावरट्रेन इसके 3 डोर मॉडल की तरह ही होगा जोकि 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगा। थार 5 डोर की लंबाई इसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी मारुति जिम्नी (Maruti Jimny) की लंबाई 3985mm से ज्यादा होगी। रिपोर्ट के अनुसार थार 5 डोर मारुति जिम्नी से ज्यादा प्रीमियम और फीचर के साथ भारतीय बाजारों में आएगी। महिंद्रा कंपनी थार 5 डोर को साल 2024 से भारतीय बाजारों में बेचना शुरू करेंगी। सबसे पहले इस ऑफ रोड एसयूवी को लांच अफ्रीका में किया जाएगा क्योंकि वहां पर यह सबसे लोकप्रिय एसयूवी है।