महादेव एक्टर मोहित रैना के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अदिति शर्मा ने दिया नन्ही लक्ष्मी को जन्म, देखें फोटो

Follow Us
Share on

Mahadev Actor Mohit Raina: देवों के देव महादेव सीरियल से लोगों के बीच में लोकप्रियता हासिल करने वाले जाने माने कलाकार मोहित रैना के घर खुशियां आई है। बता दें कि उनकी पत्नी आदिति शर्मा ने नन्ही परी को जन्म दिया है। कलाकार ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी अपने चाहने वालों के साथ में साझा की है।

Mohit Raina Aditi Sharma

New WAP

तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक नन्ही बच्ची का हाथ दिखाई दे रहा है। कलाकार द्वारा साझा की गई तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अब उन्हें उनके चाहने वाले शुभकामनाएं दे रहे है। तस्वीर सामने आने के बाद से ही कलाकार के चाहने वाले बच्चे का चेहरा देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohit Raina (@merainna)

मोहित रैना अपने सीरियल देवों के देव महादेव से घर-घर में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। जिसमें वे भगवान भोलेनाथ का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। शादी के 1 साल बाद ही कलाकार के घर खुशियां आई है। इस खुशी में के मौके पर मनोरंजन जगत के कलाकारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। मोहित रैना के इंस्टा पोस्ट अब चर्चाओं में है और बच्ची पर फैंस अभी से प्यार लुटा रहे हैं।


Share on