Sonam Kapoor Son: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों अपनी डिलीवरी को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी हुई है। बता दें कि पिछले दिनों ही सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद से ही सोनम कपूर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी हुई है। अदाकारा के चाहने वाले अब लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें कि अभिनेत्री सोनम कपूर ने जाने-माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। शादी के बाद से ही सोनम कपूर पति के साथ लंदन में रहती है। उन्होंने फिल्मों में भी काम करना बहुत कम कर दिया है। शादी के बाद से उन्हें बहुत कम फिल्मों में देखा गया है। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से सोनम कपूर हमेशा चर्चाओं का विषय रही है।
View this post on Instagram
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की थी। उसके बाद से ही सोनम कपूर आए दिन अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरों को साझा करते हुए नजर आती थी। लंबे समय से उनके चाहने वाले उनकी डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे। जो कि अब पूरा हो चुका है।
गौरतलब है कि मां बनने के बाद से ही अब सभी सोनम के बेबी को देखने के लिए बेताब हैं। अब हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें सोनम कपूर का बेबी नजर आ रहा है। इस तस्वीर में नर्स के साथ सोनम कपूर की बहन रिया कपूर नजर आ रही है। जो बच्चे को देख कर काफी इमोशनल हो जाती हैं। हालांकि तस्वीर में बेबी की झलक नहीं दिख रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।