29 C
Mumbai
Saturday, April 1, 2023
spot_img

Allu Arjun: विदेशी धरती पर अल्लू अर्जुन ने बढ़ाया देश मान, न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगा लहराते हुए कहा ये कभी झुकेगा नहीं

Allu Arjun: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अल्लू अर्जुन जब से उनकी फिल्म ‘पुष्पाः द राइज’ रिलीज हुई हैं। इसके बाद से ही नाराज हो जाओ का विषय बने हुए हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म इतनी ज्यादा पॉपुलर हुई है कि उन्होंने लोगों के दिलों में बड़ी पहचान बना ली है। इतना ही नहीं कलाकार की फिल्म पुष्पा का सेकंड पार्ट भी जल्द रिलीज होने वाला है।

New WAP

allu-arjun-india-day-parade-new-york-2बता दें कि फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। जो अर्जुन की बात करें तो साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार है। एक फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। अल्लू अर्जुन दिग्गज कलाकार होने के साथ ही एक सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जाता है।

हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसने सभी का दिल जीत लिया है। अल्लू अर्जुन ने इस बार अपनी फिल्म से नहीं बल्कि कुछ ऐसा काम किया है कि उन्होंने अपने देश का नाम गौरवान्वित कर दिया है। इस वजह से उनका वीडियो लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में देखा गया।
allu arjun india day parade new york 1इस दौरान न्यूयॉर्क में इंडिया डे की परेड में तिरंगा लहराते हुए नजर आए हैं। इस परेड का हिस्सा बनते हुए अल्लू अर्जुन में देश का प्रतिनिधित्व किया। इतना ही नहीं इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी नजर आई दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे। अल्लू अर्जुन इस दौरान अपने देशी अवतार वाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

New WAP

इतना ही नहीं इस दौरान अल्लू अर्जुन को परेड के समय सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से उन्होंने गाड़ी पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन भी किया है। अल्लू अर्जुन का यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के दौरान कि यह वीडियो और तस्वीर खुद अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है।
Allu Arjun Daughter Arhaअभिनेता ने वीडियो को साझा करते हुए इस बात की भी जानकारी दी कि उन्होंने न्यूयॉर्क में इंडिया डे की परेड में भाग लिया। इतना ही नहीं उन्होंने ग्रैंड मार्शल में सम्मानित होना सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है। आपको बता दें कि विदेशी धरती पर अल्लू अर्जुन का इस तरह से देश का नाम रोशन करना उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। सभी ने उनकी जमकर तारीफ की है। काम की बात करें तो अल्लू अर्जुन फिलहाल तो अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा के सेकंड पार्ट के लिए चर्चाओं में इसके अलावा भी उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!