शादी के बाद कैटरीना कैफ ने खास अंदाज में मनाया पति विक्की कौशल का जन्मदिन, क्यूट वीडियो आया सामने

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस दौरान उनकी पत्नी कैटरीना कैफ भी उनके साथ में नजर आई है। बता दें कि दोनों की जोड़ी को शादी के बाद सही काफी ज्यादा पसंद किया जाता है दोनों की शादी दिसंबर में हुई है। इसके बाद से ही दोनों अपने काम में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। लेकिन समय-समय पर एक दूसरे के साथ में भी नजर आते हैं।

New WAP

vicky kaushal birthday by katrina kaif

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की काफी परफेक्ट जोड़ी मानी जा रही है। दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिलती है। इतना ही नहीं दोनों समय-समय पर एक दूसरे को प्यार करते हुए भी नजर आते हैं। विक्की के जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

वीडियो में दोनों पति-पत्नी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुशी के साथ इस जन्मदिन को सेलिब्रेट किया है। फिलहाल यह जोड़ी न्यूयॉर्क में मौजूद है। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें थोड़े दिन पहले ही सामने आई थी। लेकिन अब जन्मदिन से जुड़ा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जिसमें हैप्पी बर्थडे गाते हुए कैटरीना कैफ दिखाई दे रही है इतना ही नहीं इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने दोनों की जोड़ी को परफेक्ट बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।


Share on