वह कभी न रुकने वाला एनर्जैटिक और अच्छा कलाकार था, सुशांत को याद कर इमोशनल हुई कियारा आडवाणी

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है। लेकिन आज भी उन्हें याद किया जाता है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां आज भी उन्हें याद करती है। सुशांत बहुत अच्छे कलाकार होने के साथ ही अपने व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे।

New WAP

Kiara advani said about sushant rajput

सुशांत सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। जहां उनके चाहने वाले उन्हें लगातार याद करते हुए नजर आते हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने उन्हें याद किया है। अभिनेत्री अपने आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया है।

kiara advani sushant singh rajput

उन्होंने अभिनेता को याद करते हुए उनके बारे में काफी कुछ कहा अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह से कहा था कि तुम्हारा जीवन काफी फिल्मी स्टोरी जैसा रहा है। इसलिए तुम्हारे जीवन पर भी कोई ना कोई एक दिन जरूर बायोपिक बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे काफी एनर्जेटिक थे। कभी भी वे शूटिंग के टाइम थका नहीं करते थे।

कियारा आडवाणी ने बताया कि वे जब गाने की शूटिंग के लिए औरंगाबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने काफी कुछ बातें की और सुशांत सिंह राजपूत ने अपने जीवन और अपने संघर्ष के बारे में उन्हें काफी कुछ पता है। इतना ही नहीं सुशांत सिंह पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे। उनके पास ढेर सारी किताबें थी। जिन्हें पढ़ाई के तौर पर इस्तेमाल किया करते थे।

New WAP

आगे अभिनेत्री ने बताया कि वे अपने जीवन मैं काफी कुछ अच्छा करना चाहते थे और इसके लिए भी काफी मेहनत भी किया करते थे इतना ही नहीं कभी कबार तो 1 दिन में केवल 2 घंटे ही सोया करते थे उनके हौसले से ही समझा जा सकता है कि वह कितने अच्छे कलाकारों में से एक थे। लेकिन उनके इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद आज उनकी यादें लोगों के दिलों में जिंदा रखे हुए हैं।


Share on