आज हम बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी उन बड़ी अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी और अपनी खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई और आज भी लोग उनकी अदाकारी के मुरीद है इतना ही नहीं उन्होंने लोगों के बीच में अपनी अच्छी छवि बनाई है लेकिन इन अभिनेत्रियों को अपने ही पतियों के कारण कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अपने पति के काले कारनामों के चलते इन अभिनेत्रियों को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा है।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
इस लिस्ट में पहला नाम आता है हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती और अपनी अदाकारी के लिए जानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का बता दे कि हाल ही में उनके पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा आपत्तिजनक वीडियो बनाने और पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं आप अपने पति राज कुंद्रा के कारण अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर भी कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं लोगों का तो यहां तक कहना है कि अपने पति के काले कारनामों में अभिनेत्री भी उनका साथ दिया करती थी?
View this post on Instagram
वहीं उनके पति राज कुंद्रा का इस तरह नाम आने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी ज्यादा परेशानियों से गुजर रही है इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि उन्होंने वर्तमान में जारी अपने शो को भी छोड़ दिया है और अब वे उन में नजर नहीं आ रही है। शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन भी कहा जाता है अभिनेत्री काफी उम्र दराज हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी उनकी खूबसूरती का अंदाजा उनके चेहरे को देखकर ही लगाया जा सकता है।
सुजैन खान (Sussanne Khan)
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे महंगे तलाक के लिए मशहूर रितिक रोशन और सुजैन खान का दोनों ने ही काफी समय तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद अचानक ही अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन इस रिश्ते में रहते हुए सुजैन खान को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। दोनों की खबरे सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही थी। इतना ही नहीं इस रिश्ते के बीच में कंगना के नाम भी जुड़ गया था।
दिव्या कुमार खोसला (Divya Khosla Kumar)
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है दिव्या कुमार खोसला का अपने परिवार के साथ खुशी से लाइफ जी रही दिव्या को अपने पति के कारण उस समय परेशनियों का सामना करना पड़ गया था। जब उनके पति के ऊपर योन उत्पीड़न का आरोप एक मॉडल द्वारा लगा दिया गया था। उनके पति जानी मानी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार है।
जरीना वहाब (Zarina Wahab)
इस लिस्ट में चौथा नाम आता है बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार आदित्य पंचोली का बता दें कि कलाकार ने हिंदी सिनेमा में रहते हुए। कई फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई है। इतना ही नहीं उनका नाता अपने करियर में विवादों से भी ज्यादा रहा है। उनकी पत्नी जरीना वहाब को भी आदित्य पंचोली के कारण कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अभिनेता पर भी दो बार योन उत्पीड़न जैसे आरोप लग चुके हैं। जिनका प्रभाव उनके परिवार पर भी पड़ा था।