पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आयेगी भाई बहन की जोड़ी, जाह्नवी-अर्जुन करेंगे साथ काम

Follow Us
Share on

बॉलीवुड एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर रिश्ता देखकर काम नही किया जाता है। इसमें सितारे अलग-अलग रोल में नजर आते है और लोगों का स्क्रीन पर खूब मनोरंजन करते है। जाह्नवी और अर्जुन कपूर के बारे में आप बखूबी जानते है जाह्नवी बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं तो अर्जुन, बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैं। बॉलीवुड की सुपर स्टार श्री देवी की लाड़ली बेटी जाह्नवी कपूर अब अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आयेंगी।

New WAP

Janhvi Arjun Kapoor

ऐसा पहली बार है जब दोनों एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे है। बता दें कि 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली जाह्नवी अब अपने सौतेले भाई के साथ काम करने के लिए तैयार हुई है। धड़क फ़िल्म के बाद जाह्नवी को सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए जी सिने पुरस्कार अर्जित किया था।

Janhvi Arjun Kapoor 1

New WAP

बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी को तो आप सभी जानते है जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अलग-अलग भूमिका में स्क्रीन पर लोगों का मनोरंजन किया था, लेकिन 24 फरवरी 2018 में इनकी निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा था, श्रीदेवी की निधन के बाद एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के बीच रिश्तों में काफी सुधार आ चुका है।

Janhvi Arjun Kapoor 2

श्रीदेवी के निधन के बाद से ही इनके रिश्ते में काफी बदलाव देखा जा सकता है बर्थडे पार्टी से लेकर हर सेलिब्रेशन में अर्जुन और जान्हवी एक साथ देखे जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक खबर निकालकर सामने आई है जिसने सब को चौका दिया है। अब जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर एक साथ एक ही स्क्रीन पर नजर आयेंगे, ये जानकारी खुद अर्जुन और जाह्नवी ने अपने ऑफिशियल इंस्ट्राग्राम पर दी है।

Janhvi Arjun Kapoor 3

दोनों ने एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है जिसमें उन्होंने एक प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करने की बात कही है। वहीं अर्जुन और जान्हवी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हालांकि जो भी हो लेकिन पहली बार है जब बॉलीवुड में एक ही स्क्रीन पर भाई बहन काम करते हुए नजर आयेंगे। इस खबर के बाद जाह्नवी और अर्जुन कपूर दोनों के फैन्स में खुशी का माहौल है। सब इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब दोनों बहन भाई एक साथ स्क्रीन पर नजर आयेंगे।


Share on