आज बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का 29वां जन्मदिन है। लेकिन क्या आप जानते हैं वे एक ऐसी सफल अभिनेत्री है। जिन्हें उनकी पहली फिल्म ने ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिला दी थी। बता दें कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में वे बतौर को स्टार नजर आई थी। इस फिल्म से ही उन्होंने लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। और आज वे एक सफल अभिनेत्री है।
दिशा का उन अभिनेत्रियों में आता है जिनके चेहरे पर हमेशा इस्माइल बनी हुई रहती है। और वे अपनी बॉडी सफिटनेस को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी रहती है। वे अपने सुंदर अवतार के लिए सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती है। इतना ही नहीं वे पिछले काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने एक्शन और अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले टाइगर श्रॉफ के साथ ही दिशा पाटनी का नाम जोड़ा जारा है। दोनों ही कलाकार को अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाता हैं।
View this post on Instagram
दिशा पाटनी उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में गिनी जाती जिनकी मासूमियत के चर्चे भी काफी ज्यादा चलते हैं। इतना ही नहीं उनको अपने इस स्वभाव के लिए नेशनल क्रश की उपाधि दी गई है। दिशा अपने वीडियो को लेकर भी फैंस के बीच काफी सुर्खियों में बनी रहती है। लोगों के बीच में पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से भी दिशा पाटनी ने खूब बनाई है। यही कारण है कि उनकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होते और फैंस उन्हें देखना बेहद ही ज्यादा पसंद करते हैं।
दिशा पाटनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही अपनी अदाकारी का जलवा तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ में बिखेरा था। उन्होंने इस फिल्म के साथ ही मनोरंजन दुनिया में अपने कदम रख दिया था। इस फिल्म में वो वरुण तेज के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। जिसमें वे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थी। इस फिल्म से दिशा को काफी ज्यादा पहचान मिली।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं वे मशहूर कराटे बाज जैकी चैन के साथ भी अपनी अदाकारी का होना दिखा चुकी है। दिशा ने चाइनीज कॉमेडी एक्शन फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में जैकी चैन संग काम किया था। लेकिन वह सबसे ज्यादा अपनी मासूमियत और अपनी क्यूट इस्माइल को लेकर लोगों के बीच में हमेशा चर्चाओं का विषय बनी रहती है।