अभिनेत्री हुमा कुरैशी हॉलीवुड निर्देशक के साथ कोरोना पीड़ितों के लिए बनवाएंगी 100 बेड का अस्पताल!

Follow Us
Share on

कोरोना महामारी के करण लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए। मनोरंजन दुनिया के कई कलाकार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार अपने हाथ बड़ा रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोविड से लोगों की सहायता के लिए पैसे दिए थे। वहीं सोनू सूद भी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोमवार को सिंगर मीका सिंह भी मुंबई की सड़कों पर लोगों को खाना बांटते हुए नजर आए थे।

New WAP

Huma S Qureshi

अब इस लिस्ट में एक नाम और शामिल हो गया है। बता दें कि मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी और से दिल्ली के लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेत्री ने एलान किया है कि वे कोविड मरीजों के लिए एक 100 बेड का अस्पताल बनवाने जा रही है। ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

हुमा कुरैशी इस अस्पताल को बनवाने के लिए सेव द चिल्ड्रन नाम की संस्था से करार किया है। वहीं इस संस्था के साथ काम करते हुए दिल्ली के लोगों के लिए यह 100 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाया जाएगा। जिसमे 24 घंटे लोगों के उपचार की व्यवस्था रहेगी। और कोविड के शिकार हुए पेशेंट को समय पर उपचार मिल सकेगा।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Huma S Qureshi (@iamhumaq)

इतना ही नहीं हुमा अब पूरी तरह से लोगों की मदद के लिए आगे आ चुकि है। और इस नेक काम को करते हुए अब वे लोगों के लिए घरों में रहते हुए। उपचार का इंतजाम करने का भी मन बना रही हैं। ताकि अपने घरों में रहते हुए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठीक किया जा सके।

बता दें कि जिस तरह देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए। बॉलीवुड के कलाकार लोगों की सेवा के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। इससे पहले भी कई कलाकार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए करोड़ों रुपए दान दें चुके हैं। इतना ही नहीं कई बड़ी संस्था लगातार लोगों की सेवा करने के लिए काम कर रही हैं। इन संस्था द्वारा लोगों को भोजन भी दिया जा रहा है।

हुमा की इस पहल को देखते हुए उनके फैन्स अब उनकी जमकर तारीफ कर रही हैं। इतना ही नहीं हुमा के साथ हॉलीवुड निर्देशक जैक स्नायडर ने भी उनकी मदद करने की पेशकश की है। और उनके इस काम की जमकर तारीफ की है।


Share on