जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने घर से बाहर निकले मीका सिंह, अब हो रही जमकर तारीफ!

Follow Us
Share on

कोरोना महामारी के करण लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए। मनोरंजन दुनिया के कई कलाकार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार अपने हाथ बड़ा रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोविड से लोगों की सहायता के लिए पैसे दिए थे। वहीं सोनू सूद भी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं।

New WAP

Mika Singh 1

वहीं अब इस नेक काम को करने के लिए मशहूर सिंगर मीका सिंह ने अपनी कमर कस ली है। वे लोगों को खाना बांटते हुए नजर आए। उनको इस तरह लोगों की सेवा करते देख फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Mika Singh 2

New WAP

मीका सिंह ने मुंबई की सड़कों पर निकलकर लोगों को खाना दिया। इस दौरान उन्होंने बस में बैठे लोगों से लेकर पुलिस वाले सभी को खाना दिया।

बता दें कि मीका सिंह पूरे प्रोटेक्शन के साथ में लोगों को खाना देते हुए दिखे। वहीं उनके इस काम की सभी जमकर बड़ाई कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब मीका ने इस तरह लोगों को खाना बांटा हो। वे इससे पहले भी इस तरह लोगों की सेवा कर चुकें हैं।

Mika Singh 4

जब से देश में लॉक डाउन लगा है लोगों के खाने तक के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में कई समाज सेवी कई संस्था भी चला रहे हैं। ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस भी मुम्बई की सड़कों पर लोगों को खाना देती हुई नजर आई थी।

Mika Singh 3


Share on