आज तेजी से बदलते इस दौर में लोगों को रफ्तार देने का काम सोशल मीडिया बखूबी कर रहा है। आज सोशल मीडिया कब किसपर मेहरबान हो जाए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। आज बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी गुमनामी की जिंदगी को सोशल मीडिया ने एक रात में ही चमका दिया। ऐसे कई मामले देखने में आते हैं। जब कोई हुनरमंद इंसान रातों रात करोड़ो लोगों की पसंद बन गया।
यह हम इसलिए कह रहे हैं कि आज हम आपको जिस इंसान से रूबरू करवाने वाले हैं। वे भी कभी एक गुमनाम जिंदगी जी रहे थे। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया की इन पर मेहरबानी हुई देखते ही देखते इनकी पहुंच करोड़ो लोगों तक पहुंच गए। सोशल मीडिया ने आज कई लोगों को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया साइड्स फेसबुक पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
चलते चलते बनाते है समोसे
जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक समोसे वाला बड़े आराम से चलते-चलते समोसे तल लेता है। बताया जा रहा है कि यह व्यकि कोलकाता के रहने वाले हैं। जो इन दिनों अपने हुनर को लेकर खाफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। और अब यह वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है। जिसे कई बार देखा भी जा चुका है।
वैसे देखा जाए तो समोसे तलना आम बात है। लेकिन इस अंदाज में चलते चलते समोसे बनना अपने आप में किसी बड़े हुनर से कम नहीं है। क्योंकि समोसे तलने के लिए जिस तेल का उपयोग होता है वह हद से ज्यादा गर्म होता है। जिसकी एक बूंद आपको नुकसान पंहुचा सकता है। लेकिन इसके बावजूद यह व्यकि बड़े आराम से भीड़ भाड़ वाली जगहों पर चलते-चलते समोसे और ब्रेड पकोड़े तल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह समोसे वाला गंगाधर शॉ (Running Samosa Wala) है जो की राजा कटरा बुर्रा बाजार कोलकाता में रोजाना घूमते है। यह व्यक्ति पिछले 38 सालों से इस काम को निरंतर कर रहे हैं। और वे अपने कंधों पर कई किलों बजन लेकर सुबह से लेकर शाम तक यही काम करते हैं।
इस बारे में जब समोसे वाले से बात की गई तो उनका कहना है कि वे इस काम से रोजाना 500-700 रुपए कमाते हैं। वहीं इनके द्वारा बनाए जाने वाले सभी सामानों की लोगों ने भी खूब तारीफ की है।