बॉलीवुड में बहुत कम समय में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके इस तरह चले जाने से देश और दुनिया में बसे उनके चलने वालों को भारी सदमा लगा। जिसके चलते आज भी उन्हें उनके फैंस याद किया करते हैं।
वहीं बॉलीवुड में भी उनके इस तरह चले जाने से खास सदमा लगा था। बता दें कि सुशांत बॉलीवुड के उभरते हुए नायाब कलाकार थे। और उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे को लोगों ने बहुत पसंद किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं एक रिपोर्ट के अनुसार सुशांत ने 6 महीनों में 7 फिल्में गवां दी थी, कुछ मीडिया साइटों ने कहा है कि उनकी कई परियोजनाओं को जबरन उनसे छीन लिया गया था।
आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनके लिए सुशांत सिंह राजपूत को अप्रोच किया गया था, लेकिन उनको अपनी अदाकारी दिखाने का मौका नहीं दिया गया। बता दें कि आशिक़ी 2 के लिए सुशांत सिंह ने ऑडिशन दिया था, लेकिन किसी कारण के चलते उनकी जगह फिल्म में आदित्य रॉय कपूर को ले लिया गया।
वहीं बाद में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करने के बारे में विचार चल रहा था। लेकिन उनको इस फिल्म में भी किसी कारण बस मौका नहीं मिला , यही सिलसिला चलता रहा और फिर बाजीराव मस्तानी, फितूर फिल्म उनके हाथ से चली गई।