सुशांत सिंह के जन्मदिन को लेकर बहन श्वेता सिंह कीर्ति की फैंस से मार्मिक अपील, ऐसा करें की उनकी आत्मा…

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें पहले की तरह प्यार करते हैं। और आज भी उनकी याद में उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया करते हैं। बता दें कि बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकार सुशांत सिंह ने 14 जून, 2020 को अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं उनके इस दुनिया से चले जाने की ख़बर ने सभी को हिला कर रख दिया था।

New WAP

वहीं इस ख़बर को सुन कर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतने कम समय में बॉलीवुड इतना बड़ा मुकाम हासिल करने वाले कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि अभी भी उनके निधन मामलें की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। और उनके परिवार और फैंस अभी भी न्याय की मांग कर रहे हैं।

इस बीच हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन आने वाला है। ऐसे में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर फैंस से खास अपील की है।

दरअसल, पहले तो श्वेता ने सुझाव मांगते हुए ट्वीट किया- ‘हमें भाई का जन्मदिन 21 जनवरी को कैसे मनाना चाहिए। कोई सुझाव ‘SushantBirthdayCelebration.’ इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, ‘मैं उसके गानों पर और लोगों द्वारा डांस कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए देखना पसंद करूंगी। आइए, उसके जीवन का जश्न मनाएं और प्यार और आनंद फैलाने में मदद करें, #SushantBithdayCelebration.’

New WAP

बहन की है खास अपील

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ‘सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जन्मदिन पर तीन लोगों की नि:स्वार्थ रूप से मदद करना और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना कैसा रहेगा। हम उसके जन्मदिन पर 15 मिनट का ग्लोबल मेडिटेशन सेशन भी कर सकते हैं।’ श्वेता के इन ट्वीट्स पर सुशांत के फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही फैंस सुशांत को काफी मिस भी कर रहे हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए अपने भाई की याद में सभी से अपील करती अक्सर दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता का लिखा एक पत्र भी शेयर किया था।


Share on