120KM की रेंज और दमदार फीचर्स के साथ बाजार में मौजूद है 5 जबर्दस्त Electric Scooter, कीमत है बेहद कम

Follow Us
Share on

Electric Scooter: देश में लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों को देखते हुए लोगों का झुकाव अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की और तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई कंपनियां आज देश में संचालित हो रही है। जिनके एक से बढ़कर एक शानदार स्कूटर और कार बाजार में मौजूद है जो कि एक बार चार्ज करने पर काफी लंबी सर्विस और अच्छी स्पीड मुहैया करवाते हैं। आज हम आपको इस इस आर्टिकल में कुछ ऐसा जबरदस्त स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि 80000 तक की कीमत में आते हैं और बेहतरीन फीचर्स मुहैया करवाते हैं।

New WAP

Hero Photon

Hero Photon 1

 

बाजार में हीरो एक जाना पहचाना नाम है ऐसे में हीरो ने अब इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने में भी दिलचस्पी बढ़ा दी है। ऐसे में Hero Photon इलेक्ट्रिक स्कूटर बिहार के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है जो कि एक बार चार्ज करने पर 90KM तक चलता है। इसमें 1.8kWh की बैटरी मिलती हैं। जिसकी स्पीड 45 है। साथ ही इसमें शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीटर, अलार्म, रिमोट लॉक, पोर्टेबल बैटरी और भी काफी कुछ महज 80790 में आपको मिलता है।

New WAP

Ampere Magnus EX

Ampere Magnus EX

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात की जाए तो इसे आप 77,249 में अपने घर ला सकते हैं इसकी खासियत यह है कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद आपको 55 की हाई स्पीड मिलेगी उतना ही नहीं इसकी रेंज 121KM है। जिसकी वजह से लोग इसके प्रति काफी ज्यादा रुचि रख रहे हैं इसमें भी आपको बाकी स्कूटर की तरह इलेक्ट्रिक मीटर के साथ एंटी-थेफ्ट अलार्म सिस्टम और आरामदायक स्पीड में मिलती है जो कि काफी बड़ी है।

Bounce Infinity

Bounce Infinity

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए आपको तकरीबन 70499 रुपए खर्च करने होंगे जो कि इसकी एक्स शोरूम प्राइस है। इसमें आपको 65 की हाई स्पीड मिलती है यह एक बार चार्ज करने पर 60KM की रेंज मुहैया करवाती है दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह इसमें भी काफी फीचर्स दिए गए हैं।

Pure EV Etrance+

Pure EV Etrance+

यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 की हाई स्पीड देता है जिसमें आप एक बार बैटरी को चार्ज करने पर 85KM तक का सफर कर सकते हैं। इसमें भी आम स्कूटरओं की तरह काफी फीचर्स मुहैया करवाए गए हैं। इसको खरीदने के लिए आपको तकरीबन 76999 खर्च करने होंगे। इसमें 1.8kWh की बैटरी मिलती हैं।

Benling Aura

Benling Aura

2.88kWh की बैटरी के साथ आने वाला यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर आपको 120KM की रेंज देता है। जिसकी कीमत 73000 है। इतना ही नहीं इसमें आपको 60 की हाई स्पीड मिलती हैं। इसमें भी आपको डिजिटल मीटर मिलेंगे डिस्क ब्रेक रिमूवल बैटरी और काफी अच्छा लुक देखने को मिलता है।

जरूर पढ़ें :


Share on