वाहनों के Tyre पर क्यों लगे होते हैं ये रबर के ‘कांटे’, आज जान लीजिए इनका नाम और काम

Follow Us
Share on

Tyre Vent Spews : आप सभी ने साइकल, मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन उपयोग किया होगा या करते होंगे और इनमें लगे टायरों को भी गौर से देखा होगा। जब कभी आपने नया टायर खरीदा होगा या नया वाहन खरीदा होगा तब आपने टायरों पर लगे रबर के कांटे भी देखे होंगे। कई लोगों ने इन कांटों को देखा तो है लेकिन इसके पीछे का मकसद नहीं जानते होंगे। आज हम आपको इन रबर के कांटों से जुड़ी हैरान करने वाली जानकारी देंगे।

New WAP

टायर निर्माता कंपनियां हर दिन टायर को लेकर कई तरह के प्रयोग करती रहती है और इन्हीं प्रयोग में टायरों पर लगे कांटे भी शामिल है। रबड़ से बने टायर पर इन कांटों को लगाना एक विशेष योजना का अंश है। सबसे पहले आपको यह बता दे कि टायर पर बने रबर के कांटों को वेंट स्‍पिउज (Vent Spews) भी कहा जाता है जिसका तात्पर्य यह होता है कि किसी भी वस्तु का बाहर की तरफ निकलना। वास्तव में रबर के कांटे सड़क पर चलने वाले वाहनों में लगे टायर की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : अब एक ही गाड़ी में ले Scorpio और Thar का मजा, आ रही है Mahindra Baaz, फीचर्स भी है एडवांस

क्या होते है वेंट स्‍पिउज (Vent Spews)

आसान भाषा में समझे तो सड़क पर चलने वाले वाहन के टायर और सड़क के बीच एक विशेष प्रकार का दबाव बनता हैं इस दबाव के प्रभाव को कम करने के लिए ही टायर पर रबड़ के कांटे लगे होते हैं। यह कांटे टायर निर्माण के समय हवा के बुलबुले से बनते हैं जोकि रबर पिघलाने के बाद बाहर निकल आते हैं। टायर निर्माण के समय रबर के अंदर बुलबुले बनने का डर रहता है जिस वजह से टायर की गुणवत्ता कमजोर हो सकती है। टायर पर बने रबर के यह कांटे इस खतरे को कम करते हैं और टायर की गुणवत्ता को बढ़ा देते हैं।

New WAP

यह भी पढ़ें : एक बार फिर हर गरीब का सपना पूरा करने आ रही टाटा नैनो Electric, कीमत इतनी कम की खुशी से झूम उठेंगे

आप भी अब टायर खरीदने बाजार जाए तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि टायर पर जितने अधिक रबर के कांटे होंगे उसकी क्वालिटी उतनी ही ज्यादा अच्छी होगी। वाहनों में टायर का एक विशेष स्थान होता है जिस पर ध्यान रखना अत्यंत ही आवश्यक होता है ऐसे में अगर आप बिना कांटे वाले टायर वाहन में उपयोग करेंगे तो इससे दुर्घटना और टायर के क्षति होने का खतरा अधिक होगा। आशा करते हैं कि इस आर्टिकल के माध्यम से आप यह समझ गए होंगे कि टायर पर बने रबर के कांटे कोई निर्माण के दौरान आई खराबी नहीं है बल्कि यह उसकी गुणवत्ता बढ़ाने का एक तरीका है।


Share on