Kumar Kushagra IPL 2024 : कौन है 19 साल के कुमार कुशाग्र जिन्हें दिल्ली ने करोड़ों में ख़रीदा, फैंस बुलाते है झारखंड का छोटा धोनी

Follow Us
Share on

Kumar Kushagra IPL 2024 : आईपीएल 2024 में कई खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की बारिश हुई है। मिचेल स्टार्क और पेट कमेंट्स पर वही पैसों के बारिश ने तो सबको हैरानी कर दिया। इसी बीच अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी खूब पैसों की बारिश की गई।

New WAP

समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ में खरीद लिया इसके अलावा कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल ने 7.20 करोड़ में खरीदा। झारखंड के इस खिलाड़ी पर पैसों की बारिश हुई जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया।

जमशेदपुर के रहने वाले हैं Kumar Kushagra IPL 2024

जमशेदपुर के कदमा रामनगर के मोहल्ले में आसपास के लोगों सहित बड़े छोटे नेता और सैकड़ो लोगों का ताता लगा था। कुमार कुशाग्र के घर बधाई देने के लिए भीड़ लगाए थे। कुमार कुशाग्र के पिता शशिकांत ने कहा कि कल से लगातार फोन की घंटी बज रही है।

कई लोगों के उनके पिता फोन नहीं उठा पाए। कुमार कुशाग्र तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। झारखंड के रहने वाले कुमार कुशाग्र को दिल्ली की टीम ने गुजरात से जद्दोजहद के बाद 7 करोड़ 20 लाख की रकम देकर खरीद लिया।

New WAP

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम करते हैं शशिकांत के पिता

कुशाग्र के पिता शशिकांत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम करते हैं। कुशाग्र को कोचिंग के द्वारा क्रिकेट की शुरुआत कराई गई और 17 साल की उम्र में उन्होंने 2021-22 में रणजी ट्रॉफी में 266 रन बनाया था। इस बारे में उन्होंने 250 रन का बड़ा स्कोर बना कर सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर जावेद मियांदाद के 40 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

यह पढ़ें : पान का ठेला लगा जिस बेटे को किया बड़ा उसे राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ में खरीदा, ग्लव्स खरीदने तक के नहीं होते थे पैसे

अभी कुशाग्र कोल्हन यूनिवर्सिटी से BA की पढ़ाई कर रहे हैं। दिल्ली टीम के मैनेजर और टैलेंटेड और स्काउट जयदीप मुखर्जी ने कहा कि कुमार कुशाग्र एक शानदार विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज है। देवगढ़ ट्रॉफी में उनके टैलेंट ने हमें काफी प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि इनमे आगे बढ़ने का टैलेंट साफ दिखाई देता है।


Share on