जब बेटी प्रियंका चोपड़ा की आदतों से तंग आकर पिता अशोक चोपड़ा ने वेस्टर्न कपड़े पहनने पर लगा दी थी रोक

Photo of author

By DeepMeena

Priyanka Chopra Father ashok chopra 5

हिंदी सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड इंडस्ट्री की भी जानी-मानी अदाकारा है अपने अब तक के करियर में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। लास्ट बार उन्हें राजकुमार राव के साथ व्हाइट टाइगर में देखा गया था। बॉलीवुड की तरह प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी का जलवा भी खेलने में सफल रही है। आज अदाकारा आपकी खूबसूरती के साथ अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी पहचानी जाती है।

New WAP

Priyanka Chopra Father ashok chopra 6

लेकिन अभिनेत्री के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब उनके पिता को उनकी वेस्टर्न ड्रेस पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं था और इसके लिए उन्हें काफी कुछ सुनना भी पड़ता है। आज अपनी हर स्टाइल से फैंस के बीच में सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा खुद अपने घर में ही अपनी ड्रेस को लेकर घर वालों की भी काफी सुनने को मिली थी। अभिनेत्री ने खुद इस बात की जानकारी सब के साथ साझा कर चुकी है कि उनके वेस्टर्न कपड़े उनके पिता अपनी कैद में रख लिया करते थे।

Priyanka Chopra Father ashok chopra 2

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक पढ़े लिखे और समझदार परिवार से आती हैं उनके पिता आर्मी में डॉक्टर थे तो उनकी मां भी पैसे से डॉक्टर रही है लेकिन अपनी बेटी के वेस्टर्न कपड़ों को लेकर उनके पिता काफी ज्यादा सख्त थे। इस बात की जानकारी उनकी मां ने बताई उन्होंने यह स्पष्ट किया कि आखिरकार क्या कारण था जो प्रियंका उनके पिता वेस्टर्न कपड़े नहीं पहनने दिया करते थे। मां ने बताया कि उनकी बेटी के कपड़े देखकर लड़के उन्हें घूर घूर कर देखा करते थे। जो उनके पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता था।

पढ़ाई के लिए यूएस जाने की वजह

Priyanka Chopra Father ashok chopra 1

प्रियंका चोपड़ा की बात की जाए तो बरेली से आती है लेकिन उनकी पढ़ाई विदेश में हुई है उनकी मौसी बोस्टन में रहती थी जहां उन्होंने स्कूलिंग की है। विदेश में रहने के चलते अभिनेत्री जब भी अपने घर आती थी तो वेस्टर्न कपड़ों का इस्तेमाल करती थी लेकिन उन्हें रहा चलते लोग काफी गलत निगाह से देखते थे इसकी वजह से उनके कपड़ों पर उनके पिता ने पाबंदियां लगा दी किस बात की जानकारी मधु चोपड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान बताई थी।

New WAP

Priyanka Chopra Father ashok chopra 3

अभिनेत्री के पिता इस तरह लोगों को देख कर इतने ज्यादा परेशान हो गए कि उन्होंने अपनी बेटी के सारे वेस्टर्न कपड़े अपनी कैद में कर लिया और उसे सलवार सूट सिलवा दिए। मां ने आगे बताया कि प्रियंका को वेस्टर्न कपड़े ज्यादा पसंद आते थे इसलिए वे कभी-कभार जब अपने पिता की गैरमौजूदगी में उनके कपड़े पहन लिया करती थी। प्रियंका चोपड़ा की बात की जाए तो आज उनकी हर अदा फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। आज काफी बड़ी अभिनेत्रियों में गिनी जाती है।

google news follow button

Leave a Comment