12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल जोकि शिप्रा के किनारे उज्जैन नगरी में विराजमान है। यह ज्योतिर्लिंग इतना ज्यादा फेमस है कि यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। इतना ही नहीं महाकाल ज्योतिर्लिंग हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं का विषय बना रहता है। यहां 12 साल में एक बार होने वाले महाकुंभ का आयोजन भी काफी धूमधाम से होता है। जिसमें भी लाखों लोग आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आते हैं।

हाल ही में महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि शिवरात्रि पर्व पर उज्जैन के रामघाट और भूखी घाट पर 14000 लोगों ने 10 मिनट के अंदर 11 लाख 75 हजार दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सबसे ज्यादा दीपक जलाने का यह रिकॉर्ड अयोध्या के नाम पर जल्द था जहां दीपावली के समय 9 लाख दीपक जलाए गए थे।

लेकिन हाल ही में हुए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इस दीपोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और 10 मिनट के अंदर ही इतने ज्यादा दीपक जलाएं कि यह रिकॉर्ड बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के नाम दर्ज हो गया है। बता दें कि इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी यहां पर मौजूद रही जिसके 5 सदस्यों ने लगातार निगरानी रखी थी।

इतना ही नहीं ड्रोन की मदद से इस पूरे दीपोत्सव को देखा गया इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया। उज्जैन के कलेक्टर आशीष शर्मा ने इस बात की भी जानकारी दी है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा भी कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दीपोत्सव में मध्य प्रदेश सरकार के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे थे और उन्होंने भी 11 दीपक जलाएं इतना ही नहीं शिवरात्रि और इस दीपोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।