आधार कार्ड से जुड़ी खास बातें जिन्हें शायद आप नहीं जानते..

Follow Us
Share on

अब आप बिना डॉक्यूमेंट अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। इसके बाद अपनी सुविधा से निर्धारित तारीख पर जाकर आधार सेवा केंद्र से अपडेशन करवा सकते हैं।

New WAP

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज बिहार राज्य की राजधानी पटना से आधुनिक सुविधाओं से संपन्न आधार सेवा केंद्र पटना का उद्घाटन किया। इस आधार सेवा केंद्र पर सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए कई तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

देशभर के हर एक शहर में आधार सेवा केंद्र के माध्यम से आम जनता अपना आधार अपडेट करवा सकती है। अगर आपको भी अपने आधार में कोई डाटा अपडेट कराना है, तो उसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इसके बाद आधार सेवा केंद्र जाकर अपने आधार में अपडेट करवा सकते हैं।

हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं,

यूआईडीएआई (UIDAI) के तहत इस सुविधा के बाद, अब आप भी घर बैठे मिनटों में आधार अपडेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अब आपको लंबी कतार में लगने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा संचालित इस आधार सेवा केंद्र पर आप अपनी सुविधा से समय ले सकते हैं।

New WAP

अब तो आप मानते ही होंगे आधार में त्रुटि सुधार, एक जटिल काम से कितना सरल हो गया। यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र फिलहाल बड़े शहरों जैसे दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा, चेन्नई, विजयवाड़ा, हिसार, चण्डीगढ़ शहर जैसे शहरों में उपलब्ध हैं।


Share on