OTT Release : OTT पर रिलीज हुई यह वेब सीरीज-फिल्में एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से दर्शकों का मजा कर रही दोगुना..

Follow Us
Share on

OTT Release : इस सप्ताह अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा और जी5 पर कई शानदार स्टोरीज रिलीज हुई हैं। लेकिन आप कुछ पुराना रिलीज कंटेंट देखने की सोच रहे हैं तो कई ऑप्शन हैं। इसमें “कालकूट” वेब सीरीज आपके अंदर तक हिला कर रख देगी। यह एक पुलिस अधिकारी और एसिड अटैक सर्वाइवर की स्टोरी पर बेस्ड है।

New WAP

बवाल: जहान्वी कपूर और वरुण धवन की लव स्टोरी और हनीमून पर बेस्ड “बवाल” आप देख सकते हैं। फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है और यह अमेजन पर उपलब्ध है।

जिओसिनेमा पर फ्री देखें

कालकूट: विजय वर्मा ने कालकूट में पुलिस अधिकारी का रोल अदा किया है। एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका श्वेता त्रिपाठी ने निभाई है। जिओसिनेमा पर यह वेब सीरीज उपलब्ध है और यह शानदार कहानी है।

द नाइट मैनेजर 2: अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की यह वेब सीरीज, दर्शकों को खूब पसंद आएगी। जैसा एक्शन दर्शकों को पसंद हैं, वह इसमें नजर आएगा। आदित्य की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है।

New WAP

कोहरा: मर्डर पर बेस्ड कहानी है, जिसमें दोस्ती से दुश्मनी में सब कुछ बदल जाता है। किस तरह पुलिस कातिल को पकड़ने में सफल रहती है, यह देखना मजेदार है। नेटफ्लिक्स पर इस वेब सीरीज को आप देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : एयरटेल छोड़ जिओ की तरफ भागे लोग, 400 रुपए के कम के प्लान में नहीं बंद हुई सबसे पॉपुलर सर्विस

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की लव स्टोरी, डिफरेंसेस और शादी पर आधारित यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया है। आप इसे देख सकते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2: जियो सिनेमा पर मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस को ओटीटी 2 का प्रसारण जारी है। एक महीना पहले शुरू हुए यह शो हर दिन के हिसाब से बेहद इंटरेस्टिंग होते जा रहा है।


Share on