Thenga founder Maria Kuriakose : कचरे में पड़ी नारियल की खोल से मारिया कोरियाकोस ने खड़ा कर दिया करोड़ों का बिजनेस

Follow Us
Share on

Thenga founder Maria Kuriakose : कहते हैं जब इंसान कुछ करने की ठान लेता है तो मुश्किलें उसका रास्ता नहीं रोक सकती। इंसान को कामयाब होने के लिए दूसरों की अपेक्षा अलग सोचने की जरूरत होती है। छोटी-छोटी शुरुआत इंसान की जिंदगी बदल देती है। ऐसा ही कर दिया है केरल की एक लड़की मारिया ने। लोग नारियल का खोल बेकार समझ कर फेंक देते हैं लेकिन मारिया ने इस नारियल के खोल से करोड़ों का बिजनेस शुरू कर दिया।

New WAP

अब मारिया को सिर्फ देसी नहीं बल्कि विदेशों से भी आर्डर मिलते हैं और मारिया का बिजनेस दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। तो आईए जानते हैं कैसे नारियल के खोल से मारिया ने खड़ी कर दी करोड़ों की बिजनेस।

नौकरी छोड़ मारिया ने शुरू किया बिजनेस

केरल के त्रिशूल की रहने वाली मारिया कोरियाकोस ने मुंबई में नौकरी करना शुरू किया था। 2019 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और एक बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया। 26 साल की मारिया ने 2017 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेटिव से मास्टर्स किया और एक कॉरपोरेट कंपनी में नौकरी करना शुरू किया।

उन्होंने रिसर्च करना शुरू किया और उन्होंने पाया नारियल के तेल से कई चीज बनाया जाता है लेकिन उसका खोल फेंक दिया जाता है। उसके बाद मारिया ने उसके खोल से किचन और सजावटी सामान बनाना शुरू कर दिया।

New WAP

जानिए कैसे मिली Thenga founder Maria Kuriakose को सफलता

मारिया का स्टार्टअप कंपनी नारियल के खोल से घर में इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट्स का निर्माण शुरू किया। यह प्रोडक्ट से सुंदर दिखने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। यही वजह थी कि नारियल के खोल से बनने वाले प्रॉडक्ट्स की बिक्री बढ़ने लगी।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में रहने वाले इस हिंदू राजा और दिग्गज राजनेता के डर से काँपते हैं पाकिस्तानी माफिया और मंत्री

अब मारिया हर साल करोड़ों का प्रोडक्ट्स भेजती है। नारियल की खोज से उन्होंने सुंदर प्रोडक्ट्स बनाएं और इसके साथ ही इसमें किसी भी तरह का केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ। प्रोडक्ट्स को चमकाने के लिए कोकोनट ऑयल की इस्तेमाल की जाती है।

अब मारिया 40 लोगों को रोजगार दे रही है और वह अपने ऑर्डर को अलग-अलग शिल्पकार के साथ मिलकर तैयार करती है। उनकी आमदनी में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है।


Share on