Surya Grahan 2023 : इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, ग्रहण के दिन इन बातों का रखें ध्यान वरना होगा आर्थिक नुकसान

Follow Us
Share on

Surya Grahan 2023 : कई बार ऐसा संजोग देखने को मिलता है जब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक ही महीने में लग जाता है। साल 2023 में ही ऐसा अद्भुत संजोग देखने को मिलने वाला है। इस महीने में साल के अंतिम सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक ही महीने में लगने वाला है। ऐसे में एक सूतक मान्य होने वाला है और एक का नहीं।

New WAP

इस बार सूर्य ग्रहण के दिन अमावस्या पड़ने वाला है। विज्ञान किसी भी ग्रहण को एक खगोलीय घटना मानता है लेकिन हिंदू ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत ही अशुभ माना गया है।ऐसी धार्मिक मान्यताएं हैं कि ग्रहण के दिन नकारात्मक ऊर्जा काफी ज्यादा बढ़ जाती है और दोनों ग्रहों की सही स्थिति यही है। चलिए बताते हैं इसके बारे में….

जानिए कब लगेगा इस बार Surya Grahan 2023

पितृपक्ष के अंतिम दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दिन अमावस्या की तिथि भी है और साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला है। यह ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका में नजर आएगा और भारतीय समय अनुसार ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात 8:24 पर शुरू होकर मध्य रात्रि 2:25 पर खत्म होगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगी यही वजह है कि इसमें सूतक मान्य नहीं होगा।

साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण जाने कब लगेगा

साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन के बाद लगने वाला है।29 अक्टूबर रात 1:06 पर यह शुरू होगा और 2:22 पर खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण की अवधि एक घंटा 16 मिनट तक है। क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा यही वजह है कि इस ग्रहण में सूतक कल्या मान्य होने वाला है।

New WAP

यह भी पढ़ें : जाने इस साल कब मनाई जाएगी सुहागिनों की हरितालिका तीज, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए यह काम

ग्रहण के पहले लगने वाले सूतक काल में पूजा पाठ करने की मनाही होती है और इस दौरान देवी देवताओं की मूर्ति को भी नहीं छुआ जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान की आराधना करनी चाहिए और ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करनी चाहिए।


Share on