एम्बुलेंस ड्राइवर बन लोगों की मदद कर रहे है कन्नड़ एक्टर अर्जुन गौड़ा, कई लोगों को कर चुके रेस्क्यू

Follow Us
Share on

देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी ने एक बार फिर जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। इस महामारी ने एक बार फिर देश की स्थिति को हिला कर रख दिया है। आज लाखों लोग इस महामारी की चपेट में हैं। जिन्हें बचाने के लिए सरकार और डॉक्टरों द्वारा 24 घंटे युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इससे बाद भी संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

New WAP

actor arjun gowda

एम्बुलेंस ड्राइवर बनकर दे रहे योगदान

वहीं इस विपरीत परिस्थितियों में कई समाज सेवी आगे आकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कलाकार भी पीछे नहीं है। जिसे जैसा लग रहा है। वैसे ही लोगों की सेवा में जुट गया है। ऐसा ही एक नाम कन्नड़ एक्टर अर्जुन गौड़ा का सामने आया है। जो लोगों की मदद के लिए खुद ही एम्बुलेंस ड्राइवर बन गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Gowda (@actor_arjungowda_92)


बता दें कि इस दौर में और भी कई कलाकार निकालकर सामने आ रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता की जा सके। बात करे अर्जुन के फिल्म करियर की तो उन्होंने साउथ की Yuvarathnaa और Rustum में काम फिल्म में काम किया है। लेकिन फिलहाल तो वे लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस बारे में अभिनेता का कहना है कि वे कोविड से लाचार लोगों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। लाना लेजाना।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Gowda (@actor_arjungowda_92)


अर्जुन के अलावा भी कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। बता ते चले कि अभी हाल ही में किरण खेर ने वेंटिलेटर के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि दी है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की जा सके। वहीं सोनू सूद भी लगातार लोगों की मदद में लगे हैं। अब उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने इस महामारी में अपना परिवार खोया है, और जो बच्चे अनाथ हुए है। उनको फ्री शिक्षा दी जाए। अब उनका अच्छा भविष्य बनाना आपके जिम्मे हैं।

सोनू सूद भी लगातार कर रहे सेवा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


सोनू सूद लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। और अपनी और से हर संभव मदद भी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने हाल ही में एक ऐप लांच किया है जिसके माध्यम से आसानी से कोविड टेस्ट किया जा सकेगा। वहीं इस बारे में उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया है कि, ‘आप आराम करो, मुझे टेस्ट करने दो। HealWell24 और Krsnaa Diagnostics Pvt. Ltd. के साथ।’

इतना ही नहीं उन्होंने ट्विटर पर एक टेम्पलेट भी शेयर किया है। इस पर पूरी जानकारी दी है और लिखा है कि मदद आपके घर तक आएगी। आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, इसके लिए ट्रोल फ्री नंबर दिया गया है। इसके अलावा आप कोविड टेस्ट भी करा सकते हैं।


Share on