कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के भविष्य को लेकर सरकार से सोनू सूद ने की यह अपील!

Follow Us
Share on

कोरोना महामारी ने एक बार फिर देश की स्थिति को हिला कर रख दिया है। आज लाखों लोग इस महामारी की चपेट में हैं। जिन्हें बचाने के लिए सरकार और डॉक्टरों द्वारा 24 घंटे युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। वहीं देश और दुनिया के वैज्ञानिक दिन रात इस महामारी के इलाज के लिए लगे हैं। पर अभी तक कोई इस बीमारी का परफेक्ट उपचार नहीं ढूंढ पाया है।

New WAP

sonu sood new1

वहीं इस विपरीत परिस्थितियों में कई समाज सेवी आगे आकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कलाकार भी पीछे नहीं है। अभी हाल ही में किरण खेर ने वेंटिलेटर के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि दी है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की जा सके। वहीं सोनू सूद भी लगातार लोगों की मदद में लगे हैं। अब उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने इस महामारी में अपना परिवार खोया है, और जो बच्चे अनाथ हुए है। उनको फ्री शिक्षा दी जाए। अब उनका अच्छा भविष्य बनाना आपके जिम्मे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

New WAP

कोविड टेस्ट की सुविधा घर पर ही

सोनू सूद लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। और अपनी और से हर संभव मदद भी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने हाल ही में एक ऐप लांच किया है जिसके माध्यम से आसानी से कोविड टेस्ट किया जा सकेगा। वहीं इस बारे में उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया है कि, ‘आप आराम करो, मुझे टेस्ट करने दो। HealWell24 और Krsnaa Diagnostics Pvt. Ltd. के साथ।’

इतना ही नहीं उन्होंने ट्विटर पर एक टेम्पलेट भी शेयर किया है। इस पर पूरी जानकारी दी है और लिखा है कि मदद आपके घर तक आएगी। आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, इसके लिए ट्रोल फ्री नंबर दिया गया है। इसके अलावा आप कोविड टेस्ट भी करा सकते हैं।


Share on