बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। लॉकडाउन के बाद से ही सोनू सूद जरूरत मंद लोगों के लिए मसीहा बन कर सामने आए हैं। जहां एक और उन्होंने लॉकडाउन के कारण फंसे हजारों लोगों को उनके घर तक पहुंचने का काम किया था। तो वहीं इसके बाद से ही वे उनसे मदद मांगने वाले हर व्यक्ति की मदद करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए। उन्हें मोबाइल देने की योजना बनाई है।
वे किसी न किसी माध्यम से लोगों की निरंतर सेवा कर रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। और उनके द्वारा शेयर की जाने वाली पोस्ट पर भी लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आती है। वहीं हाल ही में महाशिवरात्रि को लेकर अभिनेता ने अपने विचार रखे थे। जिन्हें लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।
एक ट्वीट से शुरू हुआ घमासान
इस बात को लेकर अब सोनू ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक बार फिर एक वैचारिक पोस्ट साझा की है, जिसके जरिए वो फैंस को खास संदेश दे रहे हैं। यूजर्स इसपर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में भी सोनू ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीता है। वे कभी हीरो के किरदार में नजर आते हैं तो कभी विलेन के किरदार में, लेकिन आज वे अपनी इसी अदाकारी के दम पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकें हैं।
वहीं सोनू सूद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अब मानवता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने विचार साझा कर लिखा ‘ईश्वर चित्र में नहीं चरित्र में बसता है, अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ !! हर हर महादेव।’
सोनू सूद के इस ट्वीट पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इनमें ज्यादातर लोग उनकी प्रशंसा में ट्वीट कर रहे हैं। उनके फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं कुछ मजेदार कमेंट भी देखने को मिले, जिसमें लव मैरिज करवाने के लिए सोनू से मदद मांगी गई। बता दें कि उनकी यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है। और इस पर लोगों की प्रतिक्रिया भी खूब देखने को मिल रही है।
कोरोना काल के बाद से ही सोनू सूद का लोगों को नया अवतार देखने को मिला है। जिसे देख सभी उनकी बड़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस मानवता से सभी का दिल जीता है।